Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्रदेश के मंदिरों के आए अच्छे दिन, 83 मंदिरों के जीर्णोद्धार पर खर्च होंगे 84.21 करोड़

जयपुर: प्रदेश की भाजपा सरकार ने सरकारी मंदिरों का जीर्णोद्धार करने के लिए अपने खजाने का दरवाजा खोल दिया है. प्रदेश के प्राचीन और ऐतिहासिक 593 मंदिरों को टटोलकर आवश्यकता के अनुसार वहां जीर्णोद्धार, विकास कार्य और सुविधा विकसित करने के लिए 161 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है, ताकि आस्था के इन केंद्रों की विरासत बरकरार रह सके. इनमें से फिलहाल 83 मंदिरों को चिह्नित कर 84.21 करोड़ से जीर्णोद्धार किया जाएगा.

जयपुर बसने के साथ ही यहां देवालय निर्माण कार्य शुरू हो गया था. महाराजा प्रतापसिंह के समय यह काम अपने चरम पर पहुंच गया. यहां ब्रज निधि मंदिर, आनंद कृष्ण बिहारी मंदिर और प्रतापेश्वर जैसे तमाम मंदिर उन्हीं की भक्ति-भावना का प्रतीक है. दुर्ग के समान ऊंचे और भव्य प्रदेश द्वार, ऊंची पठान का आंतरिक द्वार या पोल, खुले विशाल चौक और जगमोहन या मण्डप उनके दौर के मंदिरों की विशेषता थी. जैसे किसी हवेली में आ गए हो. ये तमाम मंदिर तकरीबन 200 साल पुराने हो चले हैं. इन्हें अब जीर्णोद्धार की आवश्यकता आन पड़ी है. इसी तरह प्रदेश के अन्य शहरों में भी रियासत काल के कई मंदिर मौजूद हैं. ये जीर्णोद्धार की बाट जोह रहे हैं. ऐसे में राज्य सरकार ने इन मंदिरों के लिए अलग बजट घोषित किया है.

Advertisement Box

कांग्रेस सरकार में उपेक्षित थे मंदिर: पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए देवस्थान विभाग मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि पिछले कार्यकाल में ये तमाम मंदिर उपेक्षित रहे हैं. उनके जीर्णोद्धार और सुविधा विस्तार की आवश्यकता के बावजूद उन पर जितना बजट देना चाहिए था वह नहीं मिला. इस बार मुख्यमंत्री ने देवस्थान विभाग के 593 ऐतिहासिक मंदिरों को विकसित करने के उद्देश्य से प्रयागराज में हुई कैबिनेट की बैठक में 161 करोड़ की घोषणा की थी. ऐसे में अब विभागीय अधिकारी तमाम मंदिरों को टटोल रहे हैं, जहां जीर्णोद्धार की आवश्यकता है. वहां की डीपीआर बनाई जा रही है. डीपीआर बनने के बाद टेंडर कर काम शुरू किया जाएगा. उन्होंने बताया कि राजस्थान और यहां से बाहर 593 देवस्थान विभाग के प्राचीन मंदिर हैं. इनकी ऐतिहासिक विरासत भी है. इन मंदिरों में से फिलहाल 83 मंदिरों को चिह्नित कर 84.21 करोड़ से जीर्णोद्धार किया जाएगा.

डिवीजन मंदिरों की संख्या जीर्णोद्धार की लागत(करोड़ में)
अजमेर 7 5.06
भरतपुर 11 24.20
बीकानेर 7 1.80
जयपुर प्रथम 15 9.50
जोधपुर 19 10.65
कोटा 13 14.50
उदयपुर 11 18.50
कुल 83 84.21
Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें