Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्यार का खूनी खेल: इश्क में पूनम बनी ‘सोनम’, 14 साल छोटे प्रेमी संग फरमा रही थी रोमांस, पति के साथ कर डाला खेला

झुंझुनूं. राजस्थान के झुंझुनूं जिले में एक बार फिर से अवैध प्रेम संबंधों की दिल को दहला देने वाली प्रेम कहानी सामने आई है. यह कहानी भी देश के बहचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड जैसी है. फर्क सिर्फ इतना है कि राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम ने शादी के चंद दिनों बाद प्रेमी के लिए पति को मरवा दिया था. वहीं झुंझुनूं की सोनम ने यह काम शादी कई बरसों के बाद किया. इस प्रेम कहानी की प्रेमिका का प्रेमी उससे 14 साल छोटा है. जवान युवक के प्रेम में पड़ी अधेड़ उम्र की प्रेमिका ने साजिश रचकर अपने पति को मरवा डाला. बाद में हत्या को सड़क हादसे का रूप देने का प्रयास किया. लेकिन उनकी इस साजिश का कुछ ही दिनों में पर्दाफाश हो गया. पुलिस ने प्रेमिका के पति की हत्या को अंजाम देने वाले प्रेमी को पकड़ लिया. प्रेमी ने जब पुलिस के सामने मुंह खोला तो प्रेमिका भी पकड़ी गई.
झुंझुनूं के कार्यवाहक एसपी देवेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि 10 जून को बुहाना की पचेरी रोड पर एक व्यक्ति का शव मिला था. उसकी पहचान ढाणी दोचाना निवासी अनूप सिंह यादव के रूप में हुई. मृतक की बेटी मोनिका ने थाने में सड़क हादसे में अपने पिता की मौत की रिपोर्ट दी थी. पुलिस ने जांच शुरू की तो मामला संदिग्ध लगा. पुलिस ने सबसे पहले शक के आधार पर हंसास निवासी कृष्ण कुमार जाट (31) को पकड़ा.

शराब पिलाकर उतारा मौत के घाट
पूछताछ में कृष्ण ने पुलिस के सामने पूरी कहानी उगल दी. अनूप सिंह की हत्या की कहानी ‘फिल्मी’ निकली. कृष्ण ने बताया कि उसने अनूप सिंह को पहले शराब पिलाई और फिर हथौड़े वार किया. बाद में लात-घूंसे से मारे इससे उसकी मौत हो गई. पूरी साजिश और हत्या का खुलासा होने के बाद पुलिस ने कृष्ण को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. पुलिस ने उससे और पूछताछ करने तथा हथौड़ा बरामद करने के लिए तीन दिन के रिमांड पर लिया.
दोनों के बीच सात साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
पुलिस की पूछताछ में कृष्ण ने अपनी प्रेम कहानी बताई. उसने बताया कि मृतक अनूप सिंह की 45 साल की पत्नी पूनम के साथ पिछले सात साल से उसका प्रेम प्रसंग चल है. लेकिन बीते दिनों अनूप सिंह को उन पर शक हो गया था और वह काम पर बहरोड़ नहीं जा रहा था. इससे अनूप और पूनम परेशान हो गए. उसके बाद दोनों मिलकर उसे ठिकाने लगाने की योजना बनाई. 10 जून को जब कृष्ण अपने घर से निकला तो पूनम ने अपने प्रेमी कृष्ण को इसकी जानकारी दे दी.

Advertisement Box

आरोपी पत्नी को जेल भेजा जा चुका है
उसके बाद कृष्ण ने अनूप से मुलाकात की. उसको शराब पीने का ऑफर दिया. शराब पीने के बाद हथौड़े से वारकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद शव को सड़क किनारे छोड़ दिया ताकि यह हादसा लगे. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से इस वारदात का खुलासा किया है. बुहाना पुलिस ने पति की हत्या की साजिश में शामिल आरोपी पत्नी को भी पकड़कर कोर्ट में पेश कर दिया. वहां से उसे जेल भेज दिया गया. आरोपी प्रेमी को आज फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथौड़ा भी बरामद कर लिया है.
Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें