Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पॉक्सो मामले में क्रिकेटर यश दयाल को राहत नहीं, केस डायरी तलब

जयपुर: राजस्थान हाईकोर्ट ने आईपीएल की टीम आरसीबी से जुड़े तेज गेंदबाज यश दयाल को नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फिलहाल राहत देने से इनकार कर दिया है. इसके साथ ही अदालत ने मामले में अभियोजन पक्ष को 22 अगस्त को केस डायरी पेश करने को कहा है. जस्टिस सुदेश बंसल की एकलपीठ ने यह आदेश यश दयाल की आपराधिक याचिका पर प्रारंभिक सुनवाई करते हुए दिए.

अदालत ने कहा कि मामला नाबालिग से जुड़ा हुआ है. ऐसे में इस पर रोक नहीं लगाई जा सकती. याचिका में अधिवक्ता कुणाल जैमन ने कहा कि पूर्व में याचिकाकर्ता के खिलाफ गाजियाबाद में एक लडकी ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था, जिसमें इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कार्रवाई करने पर रोक लगा दी थी. इसके 7 दिन बाद ही जयपुर के सांगानेर सदर थाने में यह मामला दर्ज कराया गया.

Advertisement Box

वहीं, इसे गंभीर रूप देने के लिए लडकी ने घटना दो साल पहले की बताई, जब वह नाबालिग थी. याचिकाकर्ता पर आरोप लगाया गया कि उसने पीड़िता के नाबालिग रहने के दौरान क्रिकेट में करियर बनवाने का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए. वहीं, आईपीएल-2025 के दौरान भी सीतापुरा की एक होटल में उससे दुष्कर्म किया.

याचिका में कहा गया कि उसे ब्लैकमेल करने के लिए एक गिरोह काम कर रहा है, जिसने पहले गाजियाबाद में मामला दर्ज कराया और वहां याचिकाकर्ता को अदालत से राहत मिली तो जयपुर में यह मामला दर्ज करा दिया. ऐसे में प्रकरण में दर्ज एफआईआर को रद्द की जाए. जिस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने 22 अगस्त को मामले की केस डायरी तलब की है.

गौरतलब है कि गत 23 जुलाई को पीड़िता ने सांगानेर सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें कहा गया कि दो साल पहले उसके नाबालिग रहने के दौरान यश ने उसे क्रिकेट में करियर बनवाने के सपने दिखाकर कई बार दुष्कर्म किया और इस साल के आईपीएल के दौरान भी संबंध बनाए.

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें