Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पूर्व राजस्व मंत्री रामलाल जाट का बीजेपी पर हमला, कहा- धर्म के नाम पर वोट मांगने वालों को जवाब दे जनता

भीलवाड़ा: प्रदेश के पूर्व राजस्व मंत्री रामलाल जाट की ओर से सोमवार को भीलवाड़ा में माण्डल से हरणी महादेव तक कावड़ यात्रा निकाली गई. इस दौरान पूर्व राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने भाजपा नेताओं पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर वोट मांगने वाले नेताओं को जनता को जवाब देना चाहिए. इस यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने हिस्सा लिया. यात्रा में हरिद्वार और ऋषिकेश से लाए गए गंगाजल से भोलेनाथ का अभिषेक किया गया. जाट ने कहा कि यह यात्रा भाईचारे और संस्कारों को बढ़ावा देती है. इस कावड़ यात्रा में राजनीति से ऊपर उठकर शिव भक्त आते हैं.

पोस्टर विवाद पर बीजेपी को घेरा: कावड़ यात्रा से पहले शहर में लगे पोस्टर हटाने को लेकर पूर्व राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने बीजेपी नेताओं का बिना नाम लिए कहा कि उन्हें (रामलाल जाट को) राजनीति में 30 वर्ष हो गए हैं, लेकिन पहली बार पोस्टर हटाने की घटना आई है. जाट ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भीलवाड़ा में भाजपा का नेतृत्व बेहद कमजोर हो चुका है. कुछ अपरिपक्व नेता धर्म के नाम पर वोट बटोरने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि उन्हें गायों की दुर्दशा और युवाओं के रोजगार जैसे मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए.

Advertisement Box

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता पोस्टर हटाने जैसे हथकंडे अपना रहे हैं, लेकिन सड़कों पर घूमती गायों और बेरोजगारी की समस्या पर उनकी नजर नहीं है, जबकि दिल्ली में उनकी सरकार को 11 साल हो गए हैं. यहां के सांसद व विधायक डबल इंजन की सरकार बताते हैं. सीपी जोशी ने जब कांग्रेस से सांसद का चुनाव लड़ा था, तब जनता से आह्वान करते हुए कहा था कि हम प्रति वर्ष 10 हजार युवाओं को रोजगार देंगे. उस पर उन्होंने काम भी किया.

जनता से की अपील: जाट ने जनता से आह्वान करते हुए कहा कि सनातन धर्म सभी को साथ लेकर चलने की शिक्षा देता है. धर्म के नाम पर राजनीति करने वालों को जनता को जवाब देना चाहिए. उन्होंने युवाओं से संस्कारों को अपनाने और ऐसे नेताओं से सावधान रहने की अपील की. इसके साथ ही, उन्होंने कुछ लोगों पर संतों के वेश में भ्रम फैलाने का भी आरोप लगाया.

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें