Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पूनिया बोले- कुर्सी बचाने की लड़ाई में कांग्रेस ने राजस्थान का किया नुकसान

कुचामनसिटी: हरियाणा के भाजपा प्रभारी सतीश पूनिया ने सोमवार को कुचामन में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने मोदी के एक पेड़ मां के नाम योजना के बारे में जानकारी दी और पार्टी की नीतियों पर बात की. पूनिया ने पहले आम का पौधा लगाया, इसके बाद पार्टी के लोगों से चर्चा की और डीडवाना कुचामन जिले के बारे में आमजन की राय ली.

उन्होंने कार्यकर्ताओं की नब्ज भी टटोली. इस दौरान कार्यक्रम संयोजक और पार्टी के उपाध्यक्ष रामाकिशन खीचड़, सुनील चौधरी, डीडवाना के भाजपा नेता जितेंद्र जोधा, मनोहर सिंह रूपपुरा, ज्ञानाराम रणवा, जिला उपाध्यक्ष सुनील चौधरी, रामेश्वरलाल कड़वा सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

Advertisement Box

कुर्सी बचाने की लड़ाई में कांग्रेस ने राजस्थान का किया नुकसान : सतीश पूनिया ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि 2018 से 2023 तक कांग्रेस की सरकार रही थी. तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अधिकांश समय तो कुर्सी बचाने में लगे रहे. उनकी पार्टी के भीतर इतना विरोध था कि उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष को बर्खास्त करना पड़ा. उन 5 सालों में जो अराजकता प्रदेश ने झेली, वो विरासत भजनलाल सरकार को मिली.

अब भाजपा की सरकार पिछले 2 साल से एक नया राजस्थान बना रही है. विकास कार्यों को गति मिल रही है, साथ ही धरातल पर योजनाओं का आमजन को लाभ मिल रहा है. उन्होंने कार्यपालिका के बढ़ते हस्तक्षेप की चर्चा पर कहा कि कार्यपालिका सरकार की योजनाओं के अनुसार ही कार्य कर रही है. अब पंचायती राज और स्थानीय निकाय के संस्थाओं को पुनर्जीवित करना, उनको आर्थिक रूप और प्रशासनिक रूप से खड़ा किया जा रहा है.

पुनर्सीमांकन का काम लगभग पूरा हो चुका है. कांग्रेस के शासन में जो गड़बड़ी हुई थी, उसे दुरुस्त करने में कुछ समय लगा. भजनलाल सरकार में यह चुनाव व्यवस्थित तरीके से निर्धारित समय में होंगे. उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ कि भारतीय जनता पार्टी ने 21 जिला परिषदों पर कब्जा किया था. पंचायत समिति और जिला परिषद के अधिकतर सदस्य बीजेपी से जीते थे.

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें