Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पीट-पीटकर पत्नी की कर दी हत्या, शव को बोरी में भरकर नदी में फेंका… फिर आत्महत्या की रच दी कहानी

बिहार के भागलपुर के नवगछिया से एक पति की हैवानियत का मामला सामने आया है, जहां हैवान पति ने पहले पत्नी को पीट-पीट कर मार डाला. इसके बाद पत्नी के शव को बोरे में बंद कर गंगा नदी में फेंक दिया. इस हत्या में उसके परिवार वालों ने भी उसका साथ दिया. हालांकि अब पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.

ये मामला नवगछिया के बिहपुर थाना क्षेत्र के बभनगामा का है. आरोपी पति से जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि घरेलू विवाद को लेकर दोनों के बीच मारपीट हुई थी. इसी मारपीट में पत्नी की मौत हो गई. इसके साथ ही उसने ये भी बताया कि हत्या की वारदात को छुपाने के लिए उसने पत्नी के शव को बोरी में बंद कर गंगा नदी में फेंक दिया था. पुलिस टीम ने गोताखोरों की मदद से गंगा नदी से महिला के शव को निकलवाया और उसका पोस्टमार्टम कराया.

Advertisement Box

सुराल वालों और मृतका में मारपीट

इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पति गौतम यादव, मृतका की सास जानकी देवी और ससुर वासुदेव यादव के रूप में हुई है. इस मामले का खुलासा नवगछिया की एसपी प्रेरणा कुमार ने किया. एसपी ने बताया कि घरेलू विवाद में ससुराल वालों और मृतका के बीच मारपीट हुई थी. इस दौरान महिला की मौत हो गई थी. सबूतों को छुपाने के लिए पति और ससुराल वालों ने शव को गंगा के नदी में फेंक दिया था और आरोपी घर से फरार हो गए थे.

शव को बरामद कर लिया गया

पुलिस को जानकारी मिली तो एसडीपीओ ओमप्रकाश के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई. टीम ने आरोपी पति को बभनगामा से गिरफ्तार किया. आरोपी पति की निशानदेही पर शव को बरामद कर लिया गया है. घटना में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. एसपी प्रेरणा कुमार ने कहा कि 16 जून को महिला के पिता ने एक आवेदन दिया था कि बेटी की उसके पति और ससुराल वालों ने हत्या कर दी है और शव को गायब कर दिया है.

सास-ससुर और पति गिरफ्तार

इसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए बिहपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज की गई. मामले की जांच शुरू की गई और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया. एसडीपीओ और सर्किल इंस्पेक्टर के साथ अन्य पदाधिकारी भी इस केस में शामिल थे. मानवीय और तकनीकी जानकारी हासिल करते हुए घटना के कुछ घंटों में ही वासुदेव यादव और जानकी देवी गिरफ्तार कर लिया गया और मृतिका के पति गौतम यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

पति ने आत्महत्या की रची कहानी

घटना के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी पति ने पत्नी के आत्महत्या करने की झूठी अफवाह फैलाई. आरोपी गौतम यादव ने खगड़िया के महेशखूंट निवासी मृतका काजल के परिजनों से कहा कि काजल ने आत्महत्या कर ली है. फिर परिजन आनन फानन में बभनगामा पहुंचे थे. लेकिन तब तक ससुराल वाले मौके से फरार हो गए. ऐसे में काजल के परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करवाया. परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने दहेज के लिए हत्या के तहत केस दर्ज किया था.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें