Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पानी-पानी हुआ राजस्थान, आधी बारिश का टारगेट जुलाई में ही पार, IMD का अलर्ट जारी

जयपुर. बंगाल की खाड़ी से आए सिस्टम और ट्रफ लाइन की स्थिरता से राजस्थान में लगातार बरसात जारी है. इसके असर से सावन के दूसरे राजस्थान के अधिकांश जिलों में बारिश का दौर जारी रहा. राज्य के पूर्वी हिस्सों में मानसून का असर सबसे अधिक दर्ज किया जा रहा है. शनिवार को झालावाड़, धौलपुर, करौली, अलवर समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई. झालावाड़ में 4 इंच से ज्यादा पानी बरसा. मौसम केंद्र जयपुर ने राज्य में रविवार को 12 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं, गंगानगर, हनुमानगढ़ और जैसलमेर को छोड़कर शेष सभी जिलों में येलो अलर्ट है.

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान राजस्थान सबसे ज्यादा बरसात झालावाड़ के मनोहर थाना में 108MM दर्ज हुई. इसके अलावा धौलपुर के सैंपऊ में 50, भरतपुर के नगर में 38, बांसवाड़ा के सलोपत में 35, अलवर के थानागाजी में 50, गंगानगर के केसरीसिंहपुर में 31 और उदयपुर में 36MM बरसात हुई. इन जिलों के अलावा सिरोही, चित्तौड़गढ़, करौली, प्रतापगढ़ समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई.
श्रीगंगानगर में रह सबसे ज्यादा तापमान
मौसम विभाग द्वारा जारी डेली डाट रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को राज्य में राज्य में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वर्षा दर्ज की गई. तापमान की बात करें तो राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 37.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माउंट आबू में 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दर्ज प्रेक्षण के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 55 से 100 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गयी.
इन जिलों में रही गर्मी
मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को अजमेर में 31.3 डिग्री, भीलवाड़ा में 33.9 डिग्री, अलवर 34.8 डिग्री, जयपुर में 32.4 डिग्री, पिलानी में 31.9 डिग्री, सीकर में 30.5 डिग्री, कोटा में 33.0 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 33.5 डिग्री, बाड़मेर में 36.6 डिग्री, जैसलमेर में 36.2 डिग्री, जोधपुर में 35.6 डिग्री, बीकानेर में 35.2 डिग्री, चूरू में 33.8 डिग्री और श्री गंगानगर में 37.3 डिग्री, नागौर में 33.0 डिग्री, डूंगरपुर में 31.6 में डिग्री, जालौर में 33.3 डिग्री, सिरोही में 30.9 में डिग्री, करौली में 32.5 डिग्री और दौसा में 33.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.
इन जिलों में न्यूनतम तापमान रहा

मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को अजमेर में 22.2 डिग्री, भीलवाड़ा में 33.9 डिग्री, अलवर में 26.0 डिग्री, जयपुर में 25.0 डिग्री, पिलानी में 23.0 डिग्री, सीकर में 22.5 डिग्री, कोटा में 26.0 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 25.0 डिग्री, बाड़मेर 23.4 डिग्री, जैसलमेर में 23.7 डिग्री, जोधपुर में 23.4 डिग्री, बीकानेर में 24.0 डिग्री, चूरू में 24.5 डिग्री और श्री गंगानगर में 26.3 डिग्री, नागौर में 24.0 डिग्री, डूंगरपुर में 25.4 डिग्री, जालौर में 23.9 डिग्री, सिरोही में 19.7 डिग्री और दौसा में 26.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.

Advertisement Box

मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, आज एक परिसंचरण तंत्र पूर्वी MP के ऊपर स्थित है व एक अन्य परिसंचरण तंत्र हरियाणा क्षेत्र के ऊपर अवस्थित है. विभाग के अनुसार, राज्य के दक्षिण-पश्चिमी भागों में 13 जुलाई से भारी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है. वहीं 14 जुलाई के दौरान कोटा, उदयपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में भारी व कहीं-कहीं अतिभारी बारिश होने व जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में भी मध्यम से तेज बारिश की संभावना है. जोधपुर संभाग के कुछ भागों में 13 से 15 जुलाई के दौरान भारी व कहीं-कहीं अतिभारी बारिश होने, बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने के आसार है.
आगे भारी बारिश होने की संभावना
राजस्थान में इस बार मानसून ने जमकर मेहरबानी दिखाई है. प्रदेश में अब तक 216 मिमी से अधिक वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जो कि राज्य के वार्षिक औसत 435 मिमी वर्षा का लगभग 50 प्रतिशत है. खास बात यह है कि यह आंकड़ा जुलाई के पहले ही पखवाड़े में पार हो गया है, जो सामान्य से काफी तेज है. आगामी दिनों में बारिश का सिलसिला और तेज हो सकता है. मौसम विभाग के अनुसार 13 से 17 जुलाई के बीच कोटा, उदयपुर और अजमेर संभागों में कई स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा की संभावना जताई गई है. वहीं जयपुर और भरतपुर संभागों में भी मध्यम से तेज बारिश की चेतावनी दी गई है. लगातार हो रही बारिश से जहां किसानों के चेहरे खिले हैं, वहीं कुछ क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति ने लोगों की परेशानी भी बढ़ा दी है.
Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें