अजमेर. जिले के ब्यावर रोड स्थित पाकीजा मीट शॉप पर मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे अचानक अफरा-तफरी मच गई जब मीट के भाव को लेकर दो पक्षों में विवाद बढ़ गया और हिंसक झगड़े में बदल गया. कुछ ही देर में दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई. इस संघर्ष में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य लोग घायल हो गए.
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया. मौके पर थाना पुलिस के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारी और एफएसएल की टीम भी पहुंची. पुलिस ने मौके से कुछ महत्वपूर्ण सुराग जुटाए हैं, जिनके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है.
पुलिस जांच जारी है

घटना के अगले दिन लोकल की टीम ने घटनास्थल का दौरा किया तो वहां का माहौल अपेक्षाकृत शांत और सामान्य नजर आया. पाकीजा मीट शॉप के आसपास की कुछ दुकानों को छोड़कर बाकी दुकानें खुल चुकी हैं. हालांकि पुलिस ने क्षेत्र में नजर बनाए रखी है ताकि किसी भी प्रकार से माहौल खराब ना हो.
दूसरे दिन हालात सामान्य दिखे
टीम ने आसपास के कुछ दुकानदारों और स्थानीय निवासियों से बात की तो उन्होंने बताया कि यह घटना अचानक हुई. इससे इलाके में डर का माहौल बन गया था. पुलिस के आने के बाद ही माहौल ठीक हुआ. कैलाश ने बताया कि वह कल इस रास्ते से जा रहे थे तो उन्होंने देखा कि मीट की दुकान पर लड़ाई झगड़े हो रहे हैं और माहौल बहुत ही खराब हो गया था.
इसी इलाके पंकज ने बताया कि कल की घटना के बाद लोगों में डर बैठ गया था. जहां हादसा हुआ उसके आसपास की दुकानों को छोड़कर सभी दुकानें खुल चुकी हैं और लोग अपने काम धंधों में लग गए हैं.
टीम ने आसपास के कुछ और लोगों से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने कैमरे के सामने आने से मना कर दिया. उन्होंने कहा कि वह घर गृहस्थी वाले लोग हैं. उन्होंने टीम को बताया कि कल की घटना सिर्फ 10 से 15 मिनट में घटित हो गई थी. 15 से 20 लोग टू व्हीलर पर दुकान आए, उनके हाथों में तलवारें, लोहे की रॉड और डंडे थे. देखते ही देखते दुकान के बाहर और अंदर मारपीट और हमले की घटनाएं होने लगीं. जरा सी देर में कल डर का माहौल बन गया, हालांकि अब माहौल ठीक है.
तलवारों से किया हमला