Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पाकिस्तानी क्रिकेटर हैदर अली को होगी उम्र कैद? इस गंभीर अपराध के आरोप में इंग्लैंड में गिरफ्तार

पाकिस्तान की क्रिकेट पर एक और दाग तब लग गया, जब उसके एक खिलाड़ी के इंग्लैंड में गिरफ्तार होने की खबर आई. गिरफ्तार हुए खिलाड़ी हैदर अली हैं. 24 साल के हैदर अली की जिस अपराध में गिरफ्तारी हुई है, अगर वो सही साबित होती है, तो उन्हें उम्र कैद भी हो सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि इंग्लैंड और वेल्स में उस अपराध के लिए कोई जगह नहीं है. उसे वहां गंभीर अपराध माना जाता है. अब आप सोच रहे होंगे कि हैदर अली ने अपराध क्या किया है? ऐसी खबर है कि गिरफ्तार पाकिस्तानी क्रिकेटर पर बलात्कार का आरोप है.

इंग्लैंड में रेप गंभीर अपराध, उम्र कैद भी हो सकती है

इंग्लैंड और वेल्स में बलात्कार एक गंभीर अपराध है. और, इस गंभीर क्राइम के लिए वहां सजा भी कठोर है. बलात्कार के आरोपी पर अगर दोष सिद्ध होता है तो जो सबसे बड़ी सजा वहां के कानून के हिसाब से उसे मिलती दिखेगी वो उम्र कैद की हो सकती है. ऐसे में मामलों में वहां औसतन 15 साल तक की सजा का प्रावधान है.

Advertisement Box

23 जुलाई की घटना, हैदर अली हुए गिरफ्तार

ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस ने बलात्कार की रिपोर्ट कन्फर्म करते हुए उसमें 24 साल के एक शख्स की गिरफ्तारी की बात कही. पुलिस ने हालांकि अपने बयान में गिरफ्तार हुए हैदर अली का नाम नहीं लिया था. पुलिस ने बताया कि रेप की ये घटना 23 जुलाई 2025 की है, जिसमें गिरफ्तारी हुई. अगली पूछताछ तक हैदर अली को जमानत पर रिहा कर दिया गया है.

PCB अपने लेवल पर करेगी जांच, हैदर को किया सस्पेंड

हैदर अली पर लगे रेप के आरोप की जांच मैनचेस्टर पुलिस तो कर ही रही है. इधर PCB ने बताया कि वो भी अपने लेवल पर घटना की जांच करेगी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जांच जारी रहने तक हैदर अली को सस्पेंड कर दिया है. PCB ने कहा कि वो घटना की कानूनी कार्रवाई में पूरा सहयोग देगी. साथ ही हैदर अली को भी कानूनी मदद दी जाएगी.

इस ग्राउंड से हुई हैदर अली की गिरफ्तारी

दाएं हाथ के बल्लेबाज हैदर अली कुछ दिनों पहले पाकिस्तान शाहीन टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर थे, जहां वो इंग्लैंड लायंस के खिलाफ मुकाबला खेल रहे थे. ऐसी रिपोर्ट है कि केंट काउंटी के बैकेनहेम ग्राउंड में मैच खेला जा रहा था, जब ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस आई और हैदर अली को उठाकर ले गई थी.

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें