Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पंजाब: मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल का इस्तीफा, विभाग की परफॉर्मेंस रिपोर्ट पर छोड़ा पद

पंजाब के कैबिनेट मिनिस्टर कुलदीप सिंह धालीवाल ने इस्तीफा दे दिया है. पंजाब सरकार के सूत्रों के हवाले से ये खबर आई है. माना जा रहा है कि विभागों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट के आधार पर आलाकमान की ओर से इस्तीफा दिए जाने के निर्देश दिए गए थे, जिसके बाद उन्होंने पद छोड़ा है. कुलदीप सिंह आम आदमी पार्टी की सरकार में NRI अफेयर्स मिनिस्टर थे.

कुलदीप सिंह धालीवाल अजनाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और पंजाब की भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं. कुलदीप सिंह धालीवाल का जन्म 1962 में पंजाब के अजनाला में हुआ था. उनके पिता का नाम हरबंस सिंह है. कुलदीप सिंह ने 10वीं तक की पढ़ाई अमृतसर के सरकारी स्कूल से की है.

Advertisement Box

अजलाना सीट से दर्ज की जीत

अपने राजनीतिक जीवन के शुरुआती वर्षों में उनका कांग्रेस से नाता रहा. धालीवाल ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भाग लेने के लिए अमेरिकी नागरिकता त्याग दी थी. उन्होंने 2014 में अमेरिका छोड़ दिया और 13 साल वहां रहने के बाद राजनीति में शामिल होने के लिए वापस आ गए.

धालीवाल ने दावा किया था कि अमेरिका जाने से पहले उन्हें जगदेव कलां गांव का सरपंच चुना गया था. 2022 के पंजाब चुनावों में आम आदमी पार्टी ने अमृतसर से धालीवाल के रूप में अपने एनआरआई मामलों के मंत्री को चुना था. वह 2019 के लोकसभा चुनावों में हार गए थे. उन्हें सिर्फ 20,087 वोट मिले थे, जो कुल डाले गए वोटों का मात्र 2.34 प्रतिशत था.

कांग्रेस के गुरजीत सिंह औजला ने 4.45 लाख से अधिक वोट हासिल करके आराम से चुनाव जीता था. हालांकि, आप की लहर पर सवार होकर धालीवाल ने 2022 का विधानसभा चुनाव अजनाला विधानसभा सीट से जीत लिया.

19 मार्च, 2022 को पंजाब राजभवन में उन्होंने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली. धालीवाल को मान मंत्रालय में कैबिनेट मंत्री के रूप में पंजाब सरकार के तीन विभागों का प्रमुख नियुक्त किया गया: ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग और एनआरआई मामले विभाग.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें