Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दो बाइक्स और स्कूटी को टक्कर मार एलिवेटेड ब्रिज से नीचे कूदा वैन चालक, घायल अस्तपाल में भर्ती

अजमेर: शहर के राम सेतु ब्रिज (एलीवेटेड ब्रिज) पर तेज रफ्तार वैन चालक ने तीन मोटरसाइकिल और एक स्कूटी को टक्कर मार दी. टक्कर मारने के बाद वैन चालक ब्रिज से नीचे हेड पोस्ट ऑफिस के दफ्तर की ओर कूद गया. ब्रिज से कूदे शख्स को नीचे खड़े पार्षद और अन्य लोगों ने नगर निगम के वाहन से जेएलएन अस्पताल पहुंचाया. वहीं ब्रिज के ऊपर वैन की टक्कर से घायलों को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया. घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस अस्पताल पहुंच गई.

कोतवाली थाने के एएसआई सुखपाल ने बताया कि एलिवेटेड ब्रिज पर वैन चालक ने दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी को टक्कर मार दी. स्कूटी पर एक महिला और एक बच्ची और एक बच्चा था, जो वैन की टक्कर से आगे की ओर उछल कर जमीन पर गिर गए. जिससे तीनों के चोट आई है. इस पहले उसने एक बाइक को टक्कर मारी थी. स्कूटी के टक्कर मारने के बाद उसने एक और बाइक के टक्कर मार दी. इसके बाद वैन चालक ब्रिज से नीचे कूद गया. चालक को हेड पोस्ट ऑफिस के बाहर ब्रिज के नीचे से घायल अवस्था में नगर निगम की गाड़ी से जेएलएन अस्पताल पंहुचाया. वैन चालक अंदर कोट इलाके का निवासी शेख अख्तर है. उसका अस्पताल में इलाज जारी है.

Advertisement Box

पीड़िता शिल्पी ने बताया कि ब्रिज से वह अपने बेटे और बेटी के साथ स्कूटी से जा रही थी. इस दौरान वैन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. जिससे गाड़ी से उछल कर तीनों एक और जा गिरे और गाड़ी दूर जा गिरी. उन्होंने बताया कि उनके बेटे आमोद और बेटी जेनेसिस के भी काफी चोटें आई है. स्कूटी को टक्कर मारने के बाद वैन चालक ने एक और बाइक चालक को टक्कर मारी. उसके बाद वैन चालक ब्रिज से नीचे कूद गया. पीड़िता शिल्पा ने वैन चालक के खिलाफ कोतवाली थाना पुलिस को शिकायत दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें