Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

‘दोनों पर गाड़ी चढ़ा दो…’ पत्नी के कहने पर पिता और भाई को कार से रौंदा, जमीन की लालच में बेटा बना हैवान

यूपी के बरेली जिले के फरीदपुर क्षेत्र के नादलगंज गांव में मंगलवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. यहां एक बेटे ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर अपने ही पिता और सौतेले भाई की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी. वजह सिर्फ इतनी थी कि वह बाप की पूरी जमीन पर कब्जा करना चाहता था. आरोपी ने कार से कुचलकर पिता और सौतेले भाई को मौत को घाट उतार दिया.

कार से कुचलने का प्लान आरोपी की पत्नी ने बनाया था. गांव में इस घटना के बाद हर कोई हैरान है. परिवार में अब कोई पुरुष सदस्य नहीं बचा है. सिर्फ महिलाएं और छोटे-छोटे बच्चे ही रह गए हैं. घर में मातम पसरा हुआ है और गांव के लोग भी सदमे में हैं. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. उसने पुलिस के सामने अपना जुल्म भी कबूल कर लिया है.

Advertisement Box

बाइक में मारी टक्कर

पुलिस की पूछताछ में जो बात सामने आई वो और भी चौंकाने वाली है. आरोपी मकसूद की पत्नी नूरबानो ने पुलिस को बताया कि उसी ने अपने पति को कहा था कि इन दोनों पर गाड़ी चढ़ा दो. फिर सारी जमीन हमारी हो जाएगी. मंगलवार को मकसूद अपनी पत्नी नूरबानो के साथ कार में निकला. रास्ते में जब उसके पिता हाजी नन्हे (61) और सौतेले भाई मिसरयार खान (33) बाइक से फरीदपुर की तरफ जा रहे थे. तभी चंदोखा मोड़ के पास मकसूद ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी.

6 महीने से चल रही थी साजिश

इसके बाद जैसे ही दोनों सड़क पर गिरे, मकसूद ने कार को बार-बार आगे-पीछे किया और दोनों को रौंदकर मार डाला. इसके बाद दोनों के शवों को पास ही सड़क किनारे गड्ढे में धक्का देकर मकसूद कार समेत वहां से फरार हो गया. राहगीरों ने जब ये मंजर देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. परिवार के लोगों का आरोप है कि मकसूद पिछले 6 महीने से अपने पिता और भाई को रास्ते से हटाने की योजना बना रहा था.

जमीन का लालच बनी वजह

दरअसल, हाजी नन्हे के पास करीब 21 बीघा जमीन थी. उन्होंने मकसूद को 5 बीघा और मिसरयार को 4 बीघा जमीन दे दी थी. बाकी जमीन अपने पास ही रखी थी. मकसूद चाहता था कि उसे पूरी जमीन का एक तिहाई हिस्सा मिले, लेकिन उसके पिता हाजी नन्हे इसके लिए तैयार नहीं हुए. इसी बात को लेकर मकसूद के मन में रंजिश घर कर गई. उसकी पत्नी नूरबानो भी इस लालच में उसके साथ मिल गई. वहीं मिसरयार के साले अशरफ खान ने बताया कि घटना वाले दिन नूरबानो ने ही मकसूद को उकसाया और कहा आज ही इन दोनों को खत्म कर दो. फिर जमीन भी हमारी हो जाएगी और कोई रोकेगा भी नहीं.

बहू गिरफ्तार, बेटा फरार

पुलिस ने नूरबानो को गिरफ्तार कर लिया है. उसने पूछताछ में सब कुछ कबूल भी कर लिया. फिलहाल नूरबानो को जेल भेज दिया गया है. उधर मकसूद अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिसकी तलाश में टीमें लगातार दबिश दे रही हैं. गांव के लोग परिवार की हालत देखकर दुखी हैं. हर कोई यही कह रहा है कि लालच इंसान को कितना नीचे गिरा देता है. इसकी मिसाल इस घटना ने दे दी है.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें