Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

देह व्यापार के लिए 10 हजार में बेची नाबालिग बेटी, दोषी मां को 10 साल की सजा

अलवर: विशिष्ट न्यायालय पॉक्सो संख्या 2 ने नाबालिग को देह व्यापार के लिए बेचने के मामले में अहम फैसला सुनाया. कोर्ट ने नाबालिग की आरोपी मां को दोषी करार करते 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई. दोषी ठहराई मां पर 5 लाख 50 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया. न्यायाधीश ने फैसले में कहा कि ऐसे प्रकरण में नरमी बरती गई तो समाज में गलत संदेश जाएगा.

विशिष्ट लोक अभियोजक पंकज यादव ने बताया कि प्रकरण वर्ष 2016 का है, जिसमें सदर थाना पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के गाजूकी में अलवर की महिला की ओर से नाबालिग को दूसरे राज्य से यहां लाकर देह व्यापार कराया जा रहा है. सूचना पर तत्कालीन थाना इंचार्ज कैलाश चौधरी पुलिस जाप्ते के साथ पहुंचे और मामले में जानकारी जुटाई. अनुसंधान के दौरान सूचना सही पाए जाने पर पुलिस ने नाबालिग को अलवर की महिला के घर से बरामद किया. मौके से महिला को भी गिरफ्तार किया.

Advertisement Box

विशिष्ट लोक अभियोजक पंकज यादव ने बताया कि अनुसंधान के दौरान नाबालिग बच्ची ने बताया कि उसकी उम्र 11 साल थी, तब उसे कोलकाता से 6 माह पहले अलवर लाए. अलवर में एक महिला नाबालिग से जबरन देह व्यापार करवाती थी. अनुसंधान के बाद 26 जुलाई 2019 को न्यायालय ने अलवर की महिला को 5 साल की सजा सुनाई. पुलिस को गहन अनुसंधान में ज्ञात हुआ कि नाबालिग बच्ची को उसकी मां ने अपने साथी की मदद से अलवर की आरोपी महिला को 10 हजार रुपए में बेचा था. इस पर पुलिस ने नाबालिग की मां की तलाश शुरू की. लंबे प्रयास के बाद अलवर पुलिस ने 14 अगस्त 2023 को पीड़िता की मां को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया और न्यायालय में चालान पेश किया. उन्होंने बताया कि इस प्रकरण में 12 गवाह और 17 दस्तावेज पेश किए गए. इनके आधार पर न्यायाधीश शिल्पा समीर ने नाबालिग की आरोपी मां को दोषी करार दिया व 10 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई. उस पर 5 लाख 50 हजार रुपए का आर्थिक दंड भी लगाया. दोषी ठहराई गई मां का आरोपी साथी फरार है. पुलिस उसे तलाश रही है.

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें