Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

तेरापंथ सभा भवन का शिलान्यास, भामाशाहों के योगदान से समाज को मिलेगा नया भवन

श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर तोलाराम मारू

श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा श्रीडूंगरगढ़ के नव-निर्मित होने वाले भवन का शिलान्यास शुक्रवार दोपहर अभिजीत मुहूर्त में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ समारोह पूर्वक किया गया। भवन निर्माणकर्ता परिवार की ओर से सरोज देवी विमल कुमार पुगलिया और सुशीला भीखमचन्द पुगलिया ने संयुक्त रूप से शिलान्यास किया। इस दौरान जैन संस्कारक राजेन्द्र पुगलिया, प्रमोद बोथरा और प्रदीप पुगलिया ने जैन मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत जैन संस्कार विधि से पूजा करवाई।
शिलान्यास समारोह में विधायक ताराचंद सारस्वत, श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा और वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता रामदेव बोहरा, पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत ने भूमि पूजन में भाग लेकर आयोजन की गरिमा को बढ़ाया।

Advertisement Box

सभा की ओर से उपाध्यक्ष रिद्धकरण लूणिया, मंत्री प्रदीप पुगलिया, तेरापंथ भवन धोलिया नोहरा के मंत्री मालचंद सिंघी, श्री ओसवाल पंचायत के अध्यक्ष विनोद भादानी, मंत्री कांति कुमार पुगलिया, अशोक बैद, संगठन मंत्री संजय बरड़िया, भँवरलाल दुगड़, विजयराज सेठिया, तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्षा मंजू बोथरा, मंत्री अम्बिका डागा, कोषाध्यक्ष तोलाराम पुगलिया और तेयुप अध्यक्ष विक्रम मालू द्वारा मंचस्थ अतिथियों को जैन साहित्य और पट्टिका प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ में जैन समाज के भामाशाहों ने सदैव जनहित के कार्यों में मुक्तहस्त से योगदान दिया है। यह भवन पुस्तकालय केंद्र के रूप में समाज को नई दिशा देगा। उन्होंने कहा कि कर्मभूमि से कमाया गया धन जब जन्मभूमि के विकास में लगाया जाता है, तो वह अनुकरणीय कार्य बन जाता है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामगोपाल सुथार ने कहा कि भामाशाहों द्वारा निर्मित यह भवन समाज के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।

शिलान्यासकर्ता परिवार की ओर से राजस्थान गौरव भीखमचन्द पुगलिया ने कहा कि समाज के लिए अर्जित धन का उपयोग आत्मिक शांति प्रदान करता है। नगरवासियों के स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद से ही यह कार्य संभव हो सका। विमल कुमार पुगलिया ने सात्विक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी का आभार जताया। सभाध्यक्ष सुशीला पुगलिया ने कहा कि यह भवन सभा और समाज दोनों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।

शिलान्यासकर्ताओं को सभा की ओर से रजत निर्मित नमस्कार महामंत्र का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।

सभा की ओर से निवर्तमान अध्यक्ष विजयराज सेठिया ने स्वागत भाषण दिया। सभा मंत्री प्रदीप कुमार पुगलिया ने आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम का बहुत ही शानदार संचालन राजू हीरावत ने किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में साध्वी सेवा केंद्र की व्यवस्थापिका साध्वी संगीतश्री और डॉ. साध्वी परमप्रभा शिलान्यास स्थल पर पहुँचीं और नमस्कार महामंत्र सुनाया। उनके प्रति सभी ने कृतज्ञता व्यक्त की।

कार्यक्रम में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता रामदेव बोहरा, साहित्यकार श्याम महर्षि, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता तुलसीराम चौरड़िया, महावीर माली, डॉ. चेतन स्वामी, डॉ. के. के. व्यास, जगदीश स्वामी हेमराज पुगलिया, भीकमचंद पुगलिया (जयपुर), राजकुमार पुगलिया, भँवरलाल भोजक, सूर्यप्रकाश गाँधी, पांचीलाल सिंघी, महेंद्र कुमार मालू, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता तोलाराम मारु, वरिष्ठ अधिवक्ता ललित मारू, पार्षद पवन उपाध्याय, चन्द्रप्रकाश सेठिया, अणुव्रत समिति के सत्यनारायण स्वामी सहित अनेक गणमान्यजन और समाजसेवी मौजूद रहे।

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें