Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

तुर्की सेना के साथ इराक में बड़ा हादसा, गुफा में मारे गए एर्दोगन के 8 सैनिक

उत्तरी इराक में तुर्की सैनिक के साथ एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है. तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी, “रविवार को उत्तरी इराक में एक गुफा के अंदर 2022 में कुर्दिश आतंकवादियों द्वारा मारे गए एक साथी सैनिक के अवशेषों की खोज करते समय मीथेन गैस के संपर्क में आने से आठ तुर्की सैनिकों की मौत हो गई.” ये सैनिक एक पहाड़ी गुफा के अंदर थे, अवशेषों को तलाश करते-करते उनमें से 19 गैस के संपर्क में आ गए. जिसकी वजह से 8 सैनिकों की दम घुटने मौत हो गई.

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “सैनिकों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन सभी कोशिशों के बावजूद, आठ जवान शहीद हो गए.” साथ ही बताया कि क्षेत्र में बचाव अभियान जारी है. मंत्रालय ने घटना के लिए ‘क्लॉ-लॉक ऑपरेशन क्षेत्र’ के अलावा कोई खास स्थान नहीं बताया, जो अप्रैल 2022 में उत्तरी इराक में कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी या PKK के खिलाफ शुरू किए गए एक ऑपरेशन का संदर्भ है.

Advertisement Box

तीन साल से हो रही सैनिक के अवशेषों की खोज

मंत्रालय ने कहा कि मीथेन गैस से प्रभावित तुर्की इकाई मई 2022 में सर्च-एंड-क्लियर ऑपरेशन के दौरान आतंकवादी गोलीबारी से मारे गए एक सेना अधिकारी के अवशेषों की तलाश कर रही थी. पिछले तीन सालों से टीमें उसके अवशेषों की तलाश कर रही हैं, लेकिन कामयाबी नहीं मिली है.

खतरनाक है गुफा

जिस गुफा में खोज की जा रही थी वह गुफा 852 मीटर (2,795 फीट) की ऊंचाई पर है और ऐसा माना जाता है कि अतीत में PKK की ओर से इसे अस्पताल के रूप में इस्तेमाल किया गया था, हालांकि बाद में इसे तुर्की सैनिकों द्वारा साफ कर दिया गया था.

तुर्की और PKK के बीच पिछले 40 साल से संघर्ष चल रहा है, जो इराक और सीरिया बॉर्डर तक फैला हुआ है, तुर्की ने उत्तरी इराक में कई ठिकाने बनाए हैं, जहां PKK दशकों से मौजूद है. हालांकि अब तुर्की सरकार और PKK में एक समझौता हुआ है, जिसके तहत PKK लड़ाकों से अगले कुछ दिनों में अपने हथियार सौंपने की उम्मीद है.

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें