Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

डोटासरा का बीजेपी पर निशाना, कहा-जैसे ही कोई नेता बीजेपी में शामिल होता है, हरिश्चंद्र बन जाता है

अलवर: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि संविधान खतरे में है. देश को जागरूक होने की जरूरत है. भाजपा ईडी और इनकम टैक्स का दुरुपयोग कर रही है. सीजफायर पर केंद्र सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि जब सेना सक्षम थी, फिर समझौता क्यों किया? ये बात उन्होंने जयपुर से अलवर जाते समय बानसूर में मीडिया से बात करते हुए कही.

डोटासरा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश का संविधान आज खतरे में है. इसी वजह से कांग्रेस पार्टी को संविधान बचाओ रैली निकालनी पड़ रही है. उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग हो रहा है. बीजेपी ने संवैधानिक एजेंसियों की धज्जियां उड़ा दी हैं. विपक्ष के नेताओं पर ईडी और इनकम टैक्स की रेड डाली जा रही है. लेकिन जैसे ही कोई नेता बीजेपी में शामिल होता है, वह हरिश्चंद्र बन जाता है.

Advertisement Box

सीजफायर क्यों करवाया?: डोटासरा ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला करते हुए कहा कि देश की सेना पाकिस्तान को करारा जवाब देने में सक्षम थी, तो फिर केंद्र सरकार ने सीजफायर क्यों करवाया? क्या यह जनता के साथ विश्वासघात नहीं है? उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष पर रेड डालना और अपनी पार्टी के लोगों को क्लीन चिट देना लोकतंत्र के साथ मजाक है. डोटासरा ने कहा कि जनता के वोट से चुनी गई सरकार को जनता की भावनाओं के अनुरूप काम करना चाहिए, लेकिन आज माफिया ताकतें पैर पसार रही हैं. लोकतांत्रिक मूल्यों को दबाया जा रहा है. इस मौके पर उनके साथ पूर्व मंत्री शकुंतला रावत, कांग्रेस नेता संजय यादव, सुमन सुभाष यादव, सावंत चनेजा, रणवीर डोई, नरेश सैन, अजय यादव और कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे.
Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें