Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

डंपर ने मारी टक्कर, बाइक सवार बाप-बेटी और बेटे की मौत; मां का एक पैर कटा और दूसरा फैक्चर

राजस्थान में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। डंपर के बाइक में टक्कर मारने से एक ही परिवार को 3 लोगों की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मरने वालों में बाप, बेटी और बेटा शामिल हैं।

राजस्थान के कोटा जिले में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा शहर के उद्योग नगर थाना इलाके में भामाशाह मंडी रोड पर हुआ। यहां पर बाइक सवार एक परिवार डंपर की चपेट में आ गया। इस हादसे में पिता और उसके दो बच्चों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, एक महिला गंभीर घायल हो गई। उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

Advertisement Box

हादसे को सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी ली। साथ ही सभी शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है। डंपर चालक मौके से फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

एएसआई हरवीर सिंह चौधरी ने बताया कि रानपुर निवासी 32 साल के कन्हैया उर्फ कृष्णा अपनी 28 साल की पत्नी ज्योति, 3 साल की बेटी यशस्वी और 3 महीने के बेटा पार्थ को लेकर बाइक से रानपुर से करीब 10 किलोमीटर दूर कंसुआ जा रहे थे। इसी दौरान भामाशाह मंडी रोड पर डंपर की चपेट में आने से कन्हैया, यशस्वी और पार्थ की मौके पर मौत हो गई, जबकि ज्योति गंभीर रूप से घायल हो गई।

बताया जा रहा है कि यह परिवार कंसुआ इलाके में मोबाइल शॉप के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था। हादसे में महिला ज्योति का एक पैर कट गया है और दूसरा पैर फैक्चर हो गया है।

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें