Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ट्रेनी एसआई के परिजनों का बयान- दोषी और निर्दोष को एक ही तराजू में तौलना गलत

जयपुर: सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती परीक्षा को रद्द करने के हाईकोर्ट के फैसले के बाद आज रविवार को चयनित अभ्यर्थियों के परिजनों की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया. इसमें कहा गया कि भर्ती रद्द कर दोषियों और निर्दोषों को एक ही तराजू में तोला जा रहा है. जो ठीक नहीं है. उन्होंने इस पूरे मामले में हो रही राजनीतिक बयानबाजी पर भी सवाल उठाए और मेहनत के दम पर चयनित निर्दोष ट्रेनी एसआई को न्याय दिलाने की सरकार से मांग उठाई है. प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सत्येंद्र सिंह राव ने कहा कि एक प्रभावी और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. जिससे मेहनत के दम पर परीक्षा पास करने वाले ट्रेनी एसआई को न्याय मिल सके. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की न्यायप्रिय छवि है और वे हमेशा ईमानदारों का सपोर्ट करते हैं. लेकिन ऐसा लग रहा है कि टीम में से कहीं न कहीं सीएम को सपोर्ट नहीं मिल पा रहा है.

बड़े आंदोलन की तैयार होगी रुपरेखा: उन्होंने कहा, एसओजी एक-एक आरोपी को चिह्नित कर गिरफ्तार कर रही है. लेकिन एसओजी के ही अधिकारी यह कह रहे हैं कि दोषी और निर्दोषों का पृथक्करण संभव नहीं है. इससे एसओजी के खुद के ही बयानों में विरोधाभास आ रहा है. उन्होंने कहा कि चयनित अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने के लिए आगे बड़े आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी. उन्होंने कहा कि सोमवार 8 सितंबर को कोर्ट में इस मामले की सुनवाई है. जिसमें एडवोकेट मजबूती से पक्ष रखेंगे.

Advertisement Box

सरकार डबल बेंच में मजबूती से रखे पक्ष: वे बोले, हम सरकार से आग्रह कर रहे हैं कि ट्रेनी एसआई सरकार के कर्मचारी हैं. सरकार ने कोर्ट में एफिडेविट देकर कहा है कि 90 फीसदी ट्रेनी एसआई ईमानदार हैं. सरकार ने जो जांच करवाई है. उसी के आधार पर हम कहना चाह रहे हैं कि सरकार ने हमेशा मदद की है. आगे भी सरकार ईमानदार लोगों की मदद करें. सरकार डबल बेंच में जाए और मजबूती से पक्ष रखे. जो चोर है, उसे चोर कहें. लेकिन अगर ईमानदार को चोर कह दिया जाए तो सरकार के लिए भी धब्बा है.

किरोड़ी-बेनीवाल पर भी साधा निशाना: मंत्री किरोड़ीलाल मीना और हनुमान बेनीवाल द्वारा भर्ती रद्द करने के समर्थन को लेकर उन्होंने कहा, किरोड़ीलाल मीना और हनुमान बेनीवाल ने जो बयान दे दिया. वह शाश्वत सत्य कैसे हो सकता है. किरोड़ीलाल मीना पहले कह चुके हैं कि 400 ट्रेनी एसआई फर्जी हैं. उनके नाम तो बताएं. अगर वे ऐसा करते हैं तो वे खुद उनके साथ होंगे. उन्होंने एसओजी अधिकारियों पर भी आरोप लगाए थे. उनके भी नाम सामने आने चाहिए.

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें