Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

झालावाड़ स्कूल हादसे में शिक्षा मंत्री का बड़ा एक्शन, प्रधानाचार्य सहित सभी शिक्षकों को किया सस्पेंड

झालावाड़: जिले के मनोहरथाना क्षेत्र में पीपलोदी गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की छत गिरने से कक्षा में मौजूद 32 विद्यार्थी मलबे में दब गए. इनमें से 7 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई. 25 घायल बच्चों का इलाज अस्पताल में जारी है. इस बीच शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पिपलोदी स्कूल में कार्यरत सभी शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया है. मदन दिलावर के ओएसडी सतीश गुप्ता ने बताया कि मंत्री ने सभी शिक्षकों के निलंबन के आदेश जारी कर दिए हैं.

सतीश गुप्ता ने बताया कि मनोहरथाना कस्बे के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पीपलोदी में शुक्रवार को एक दुखद हादसा सामने आया. जिसमें स्कूल की छत गिरने से करीब 7 बच्चों की मौत हो गई. स्कूल की बिल्डिंग काफी पुरानी बताई जा रही है. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने स्कूल के सभी शिक्षकों को सस्पेंड करने के आदेश जारी किए हैं. जिसके बाद स्कूल में कार्यरत कार्यवाहक प्रधानाचार्य मीना गर्ग, प्रबोधक बद्री लाल लोधा, शिक्षक रामविलास लववंशी, कन्हैयालाल सुमन और जावेद अहमद को सस्पेंड किया गया है.

Advertisement Box

वहीं मनोहरथाना ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार बंसल ने बताया कि स्कूल 1992 के पहले का है. वहीं 1994 में पंचायत द्वारा स्कूल में एक हॉल बनाया गया था. स्कूल में 71 बच्चों का नामंकन है. हॉल के अंदर करीब 31 बच्चे बैठे हुए थे. स्कूल में दो रूम, दो हाल और एक बरामदा है.

इस मामले में दांगीपुरा थाना अधिकारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे के समय विद्यालय संचालित था. विद्यालय में लग रही एक कक्षा में 32 बच्चे मौजूद थे. छत के गिरने से सभी मलबे में दब गए. शिक्षक को भी चोट लगी है. हालांकि उन्हें अभी अस्पताल में भर्ती नहीं करवाया गया है. हादस में 7 मासूम बच्चों की मौत हो गई. वहीं 25 चोटिल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट किया गया है.

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें