Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जैसलमेर बना मलेरिया का हॉटस्पॉट, अब तक 115 मामले, प्रशासन अलर्ट

जैसलमेर: राजस्थान के रेगिस्तानी इलाके जैसलमेर में इन दिनों मच्छरों का जबरदस्त प्रकोप है. मलेरिया के मामलों में यह सीमांत जिला पूरे राज्य में शीर्ष पर पहुंच चुका है. अब तक जिले में मलेरिया के कुल 115 मरीज सामने आ चुके हैं. यह किसी एक जिले के लिहाज से राजस्थान में सर्वाधिक हैं. यही कारण है कि जैसलमेर को अब राज्य का ‘मलेरिया हॉटस्पॉट’ माना जा रहा है. चिंताजनक यह है कि जैसलमेर लंबे समय से मलेरिया एंडेमिक जोन में रहा है. यहां की भौगोलिक स्थिति, नहरी क्षेत्रों में जलभराव, सीमावर्ती इलाकों में अस्थाई बस्तियां और दूर-दराज के मुरब्बों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच में कठिनाई जैसे कारणों के चलते मलेरिया आसानी से पैर पसार रहा है. ग्रामीण और सीमावर्ती इलाकों में टांकों, कुओं व नालियों में गंदा पानी जमा होने से मच्छरों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे मलेरिया के केस तेजी से फैल रहे हैं.

अब तक मलेरिया के 115 मामले आए: डिप्टी सीएमएचओ डॉ. मुरलीधर सोनी ने माना कि जिले में इस वर्ष अब तक मलेरिया के 115 मामले आ चुके हैं. यह राजस्थान में किसी भी जिले में सर्वाधिक केस हैं. विभाग मलेरिया नियंतत्रण को लेकर पूरी तरह सक्रिय है. हर माह विशेष अभियान चलाकर मलेरिया निरोधी उपायों के बारे में जन जागरूकता पैदा की जा रही है.

Advertisement Box

राज्य में जब अन्य जिलों की तुलना में जैसलमेर में मलेरिया के इतने ज्यादा मरीज सामने आए तो अब जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आया है. विभागीय स्तर पर मलेरिया और मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए व्यापक अभियान शुरू किए गए हैं. स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया की पहचान के लिए अप्रैल से अब तक 50 हजार से अधिक रक्त जांच पट्टिकाएं एकत्र की हैं. ग्रामीण इलाकों में डोर टू डोर सर्वे किया गया, ताकि लक्षणों के आधार पर प्राथमिक स्तर पर ही रोग की पहचान की जा सके. इसके लिए एएनएम और आशा सहयोगिनियों की टीमें लगातार फील्ड में सक्रिय हैं.

ऐप के माध्यम से सर्वे: मामले की गंभीरता को देखते हुए डिजिटल निगरानी प्रणाली को भी एक्टिव किया गया है. ‘मरुधरा ऐप’ के माध्यम से घर-घर सर्वे कर रिपोर्टिंग की जा रही है. हर मरीज के संपर्क में आने वालों की 15 दिन की स्वास्थ्य ट्रैकिंग की जा रही है. मलेरिया का असर अब केवल ग्रामीण इलाकों तक सीमित नहीं है. शहर के विभिन्न वार्डों में भी लार्वा और मच्छरों की शिकायतें सामने आने लगी हैं.

केमिकल छिड़काव शुरू: नगर निकायों की मदद से वार्डवार सर्वे शुरू कर दिया गया है. टेमिफोस व एमएलओ केमिकल का छिड़काव कर मच्छरों के लार्वा को नष्ट किया जा रहा है. जिले में मच्छरों के नियंत्रण के लिए छह प्रमुख हैचरियों की मरम्मत कर उन्हें पुनः सक्रिय किया गया है. सभी चिकित्सा संस्थानों में मलेरिया की जांच व इलाज के लिए आवश्यक दवाइयां व सामग्री पहले से स्टॉक कर ली गई हैं. साथ ही, मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए समर्पित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की सेवाएं अनुबंध के आधार पर ली जा रही हैं.

मॉडल के रूप में स्थापित करने पर काम: जिले को मलेरिया नियंत्रण के क्षेत्र में मॉडल के रूप में स्थापित करने की दिशा में भी काम शुरू हो गया है. अब मलेरिया मुक्त ग्राम पंचायतों का अभियान चलाया जाएगा. हर गांव में जागरूकता कार्यक्रमों के तहत गम्बूशिया मछली का प्रदर्शन, लार्वा नियंत्रण के लाइव डेमो और नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जा रहा है. जैसलमेर जैसे सीमांत और भौगोलिक रूप से चुनौतीपूर्ण जिले में मलेरिया पर पूरी तरह नियंत्रण पाना आसान नहीं है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने इस बार अपने स्तर पर कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. सबसे अहम बात यह है कि अब पहली बार इस स्तर पर डिजिटल निगरानी, वार्डवार सर्वे और पंचायत स्तरीय रणनीति पर एक साथ काम हो रहा है. हालांकि, मलेरिया पर पूरी तरह नियंत्रण तभी संभव है, जब आमजन भी साफ-सफाई, जलभराव को रोकने और लक्षण दिखने पर समय पर जांच कराने जैसे बिंदुओं पर सहयोग करें.
Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें