Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जेब पर पडे़गा असर! बस का सफर हुआ महंगा, जानिए दूसरे शहर जाने के लिए कितना देना होगा किराया

जयपुर : राजस्थान में 10 साल बाद रोडवेज और स्टेट कैरिज (निजी) बसों के किराए में बढ़ोतरी की गई है. राजस्थान सरकार ने मंगलवार आधी रात 12 बजे से नई दरें लागू कर दी हैं. परिवहन विभाग के संयुक्त सचिव ओ.पी. बुनकर की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार यह बढ़ोतरी सभी श्रेणियों की बसों साधारण, एक्सप्रेस, मेल, सेमी डीलक्स, डीलक्स और वातानुकूलित (एसी) पर समान रूप से लागू होगी.

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) के निदेशक पुरुषोतम शर्मा ने आदेश जारी कर नई दरों को मंजूरी दी. किराए में वृद्धि के बावजूद अतिरिक्त चार्ज (अधिभार) की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और इन्हें पहले की तरह ही वसूला जाएगा. यह बढ़ोतरी केवल राजस्थान राज्य की सीमाओं के भीतर लागू होगी.

Advertisement Box

क्यों हुई बढ़ोतरी : परिवहन विभाग के अनुसार, डीजल की कीमतों, वाहनों के मेंटेनेंस खर्च, चालक-परिचालक के वेतन, बीमा और अन्य परिचालन लागत में पिछले कुछ सालों में भारी बढ़ोतरी हुई है. इस कारण किराए में संशोधन जरूरी हो गया था. विभाग का कहना है कि नई दरों के साथ यात्री सुविधाओं में सुधार भी किया जाएगा. नई दरों के तहत न्यूनतम 5 किमी के लिए वयस्क यात्री से ₹5 और बच्चों से ₹2.50 किराया लिया जाएगा.

यात्रियों की जेब पर असर : इस बढ़ोतरी का सीधा असर उन लाखों यात्रियों पर पड़ेगा जो रोजाना बसों से यात्रा करते हैं, खासकर लंबी दूरी, डीलक्स और एसी बसों में सफर करने वालों पर. साधारण बसों से लेकर सुपर लग्जरी तक, सभी कैटेगरी में 10 से 20 पैसे प्रति किमी का इजाफा किया गया है.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें