Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जयपुर समेत आधे राजस्थान में मूसलाधार बारिश: मौसम विभाग ने दिया डबल खतरे का अलर्ट

राजस्थान में मानसून ने आखिरकार अपनी रफ्तार पकड़ ली है। शुक्रवार से शुरू हुई भारी बारिश ने प्रदेश के कई जिलों में गर्मी से तो राहत दी, लेकिन जलभराव, बिजली गिरने और तेज हवाओं के चलते मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। जयपुर, कोटा, भीलवाड़ा, बारां, बूंदी, चित्तौड़गढ़ और दौसा सहित एक दर्जन से अधिक जिलों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। बारिश के कारण तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है, वहीं नदियों और जलाशयों के जलस्तर में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

मौसम विभाग ने जारी किया डबल अलर्ट

Advertisement Box

राज्य में मौसम बिगड़ने की चेतावनी को देखते हुए भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार सुबह डबल अलर्ट जारी किया। इसमें 10 जिलों को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ऑरेंज अलर्ट के तहत पाली, जोधपुर, जालौर और अजमेर जिलों में तेज अंधड़, आकाशीय बिजली और भारी बारिश की संभावना जताई गई है। विभाग ने चेतावनी दी है कि इन जिलों में मेघगर्जन के दौरान लोग खुले स्थानों या पेड़ों के नीचे खड़े न हों। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को अनप्लग कर लेना सुरक्षित रहेगा।

वहीं, येलो अलर्ट चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बारां, कोटा, टोंक और नागौर जिलों के लिए जारी किया गया है। यहां हल्की से मध्यम बारिश, आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं तेज हवाएं चलने की संभावना है।

तेज बारिश से बिगड़े हालात, सड़कों पर भरा पानी

मूसलाधार बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। आमजन को सड़क पर निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोटा संभाग में तो हालात और भी ज्यादा बिगड़ गए हैं। यहां नदियों और नालों के उफान पर आने से कई गांवों का संपर्क टूट गया है। कोटा बैराज के दो गेट खोलकर 6229 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिससे निचले इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। राणाप्रताप सागर भी ओवरफ्लो की स्थिति में है।

बारां जिले के शाहबाद में छह इंच से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई, जिससे पलको नदी पूरे उफान पर है। देवरी कस्बा दो हिस्सों में बंट गया है और ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

तापमान में गिरावट, जयपुर का पारा 28.3 डिग्री

बारिश के कारण प्रदेशभर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जयपुर में अधिकतम तापमान 6.3 डिग्री की गिरावट के साथ 28.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, सबसे अधिक तापमान श्रीगंगानगर में 42.8 और जैसलमेर में 41.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

जयपुर जिले में विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश हुई। चाकसू में 148 मिमी, माधोराजपुरा में 122 मिमी, कोटखावदा में 110 मिमी, फागी में 106 मिमी, नादौती में 108 मिमी और करौली में 83 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं बारां जिले के अटरू में 121 मिमी, शाहबाद में 164 मिमी और किशनगंज में 124 मिमी बारिश हुई है।

आगे भी बारिश के आसार

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, पूर्वी राजस्थान के ऊपर एक सक्रिय परिसंचरण तंत्र बना हुआ है, जिससे बारिश का यह सिलसिला फिलहाल थमने वाला नहीं है। इसके अलावा झारखंड के ऊपर बना वेल मार्क्ड लो-प्रेशर एरिया भी धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है, जिसका प्रभाव राजस्थान पर अगले कुछ दिनों तक बना रहेगा। 22 और 23 जून को जयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग में एक बार फिर भारी से अतिभारी बारिश की संभावना जताई गई है।

सतर्कता ही सुरक्षा

मौसम विभाग ने जनता से अपील की है कि बारिश और बिजली गिरने के दौरान सतर्क रहें। जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। बारिश राहत तो जरूर लाई है, लेकिन सावधानी न बरती गई तो यह राहत आफत में बदल सकती है।

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें