Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जयपुर शहर बीजेपी की टीम सूची वायरल, सिफारिशकर्ताओं के नाम उजागर होने से सियासी बवाल

जयपुर: राजस्थान बीजेपी में युवा मोर्चा के बाद अब जयपुर शहर टीम की सूची को लेकर भी विवाद गहरा गया है. जयपुर शहर जिला अध्यक्ष अमित गोयल ने पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर टीम की सूची जारी कर बधाई दी, लेकिन कुछ देर बाद ही इस सूची को हटाते हुए स्पष्टीकरण दिया कि यह भूलवश जारी हो गई थी. इस वायरल सूची की सबसे खास बात यह रही कि इसमें उन नेताओं के नाम भी शामिल कर दिए गए, जिनकी सिफारिश पर पदाधिकारी बनाए गए थे. इनमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम दीया कुमारी और कई कैबिनेट मंत्रियों के नाम भी सूची में दर्शाए गए हैं. अब पार्टी के अंदर इस सूची को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.

पार्टी परंपरा के अनुसार, जब भी किसी भी स्तर की सूची जारी की जाती है तो उसमें केवल पदाधिकारी के नाम और पद होता है. लेकिन इस बार जो सूची जारी हुई, उसमें यह भी लिखा गया कि किस पदाधिकारी को किस नेता की सिफारिश पर जगह दी गई है. इससे जयपुर शहर अध्यक्ष की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं कि पार्टी की गोपनीय जानकारी को सार्वजनिक क्यों किया गया.

Advertisement Box

सोशल मीडिया से हटाकर दी सफाई: जैसे ही यह सूची सोशल मीडिया पर वायरल हुई, कुछ देर बाद अमित गोयल ने इसे हटा दिया और एक सफाई जारी की. उन्होंने लिखा कि कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा प्रस्तावित कार्यकारिणी की कॉपी मानवीय भूल से अपलोड हो गई. साथ ही कहा गया कि जयपुर शहर की कार्यकारिणी कुछ समय बाद विधिवत घोषित की जाएगी.

नेताओं की नाराजगी और कार्यकर्ताओं की हलचल: सूची में जिन शीर्ष नेताओं का नाम सिफारिशकर्ता के रूप में डाला गया, उनके पास अब ऐसे कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं जो सूची में अपना नाम न होने पर नाराज हैं. इससे नेताओं की भी नाराजगी सामने आ रही है. उन्होंने शहर अध्यक्ष पर नाराजगी जताते हुए पूछा है कि आखिर उनकी सिफारिश सार्वजनिक क्यों की गई. इस पूरे विवाद पर जब अमित गोयल से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने विवाद बढ़ता देख कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.

जम्बो कार्यकारिणी में ये बनाए गए पदाधिकारी: जम्बो कार्यकारणी में कुल 34 पदाधिकारी बनाए गए है, जिसमें 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 9 मंत्री, 1 कार्यालय मंत्री, 1 कार्यालय प्रभारी, 6 प्रवक्ता, 1 आईटी संयोजक, 1 आईटी सह संयोजक, 1 सोशल मीडिया संयोजक, 1 सोशल मीडिया सह संयोजक, 1 प्रकोष्ठ संयोजक, 1 मीडिया सह संयोजक है. इस कार्यकारणी के नामों की बात करें तो ब्रह्माकुमार सोनी, राजेश तांबी, अनुराग शर्मा, अजय यादव, शैलेंद्र शर्मा, महेंद्र सिंह पवार, सुरेंद्र पूर्ववंशी, सुरेश गुर्जर को उपाध्यक्ष बनाया गया है.

वहीं, नवरत्न नारानियां, रेखा राठौड़, हिरेन मिश्रा को महामंत्री, कृष्ण मुरारी पारीक, जीआर मीणा, अंजना सेन, निर्मल शर्मा, दुर्गा कटारिया, प्रिया गेनानानी, रश्मि सैनी, नीलू शर्मा, भवानी शर्मा को मंत्री बनाया. डिंपल प्रणामी को कार्यालय मंत्री, क्षमा अग्रवाल को कार्यालय प्रभारी, मनदीप सिंह हुडिल, महेंद्र यादव, निर्मल सैनी, विजय शर्मा बंटी, विजय शर्मा काका, युवराज सिंह को प्रवक्ता बनाया है. राजेश गौतम को आईटी संयोजक, जूही केडिया को आईटी सह संयोजक, मनीष शर्मा को सोशल मीडिया संयोजक, राज सिंह राठौड़ को सोशल मीडिया सह संयोजक, प्रेम जैन को प्रकोष्ठ संयोजक, भारतीय खंडेलवाल को मीडिया सहसंयोजक बनाया है.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें