Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जयपुर में एग्जाम देते विधायक-छात्रनेता को पुलिस ने पकड़ा:राजस्थान यूनिवर्सिटी में हंगामा; MLA अभिमन्यु पूनिया, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी हिरासत में

राजस्थान यूनिवर्सिटी से छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष निर्मल चौधरी और संगरीया (हनुमानगढ़) के विधायक अभिमन्यु पूनिया को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों शनिवार सुबह यूनिवर्सिटी में परीक्षा देने गए थे। तभी पुलिस ने पकड़ लिया। कैंपस में सुबह से ही पुलिस ने डेरा डाल रखा था।

उधर, दोनों ने सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी पोस्ट और वीडियो भी शेयर किया है। लिखा है- पुलिस गुंडागर्दी कर रही है और बिना वर्दी के बीच परीक्षा से ले जा रही है।

Advertisement Box

गांधी नगर थाने ले गई पुलिस निर्मल चौधरी राजस्थान विश्वविद्यालय में दर्शन शास्त्र का फोर्थ सेमिस्टर का पेपर देने के लिए गए हुए थे। निर्मल ने आरोप लगाया कि है आज सुबह से ही उनके पीछे जयपुर पुलिस सिविल वर्दी में घूम रही थी। जैसे ही वे एग्जाम देने आए उसी दौरान सिविल ड्रेस में आई पुलिस ने उन्हें जबरन सेंटर से हिरासत में ले लिया।

इस दौरान वहां मौजूद सांगरिया विधायक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। वे भी एग्जाम देने आए हुए थे। पुलिस ने दोनों को डिटेन कर पहले गांधी नगर थाने लेकर गई।

दूसरी ओर, डीसीपी और एडिशनल डीसीपी को कई बार फोन किया गया, पर कॉल किसी ने रिसीव नहीं किया। सीनियर अधिकारियों ने कहा कि कुछ देर में क्लियर करके बता देंगे कि क्या किया है।

विधायक अभिमन्यु को मोती डूंगरी और निर्मल चौधरी को मालवीय नगर थाने लेकर पुलिस गई है। इस बीच जानकारी सामने आया है कि छात्र राजनीति के दौरान दोनों के खिलाफ राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज हुआ था। उसी को लेकर पुलिस ने एक्शन लिया है।

पुलिस ने कायरता का परिचय दिया विधायक अभिमन्यु पूनिया ने पुलिस की कार्रवाई के बाद एक्स पर लिखा की राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर से मुझे और भाई निर्मल चौधरी को गिरफ्तार कर पुलिस ने कायरता का परिचय दिया है। क्या अब भाजपा के इस क्रूर शासन में आम आदमी की आवाज उठाना अपराध हो गया है। हम इस कायरतापूर्ण हरकत से अन्याय के खिलाफ लड़ना बंद नहीं करेंगे।

 

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें