Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जयपुर में अमित शाह की जनसभा आज, प्रदेश को मिलेंगी ये सौगातें

जयपुर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज जयपुर दौरे पर रहेंगे. राजधानी जयपुर के सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के दादिया गांव में अमित शाह की जनसभा होगी. इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. इसके साथ ही यातायात को लेकर भी खास बंदोबस्त किए गए हैं. अमित शाह की सभा के दौरान राजस्थान पुलिस के अधिकारियों और जवानों के साथ ही आरएसी की कंपनियों को भी सुरक्षा के दृष्टिकोण से तैनात किया गया है. पुलिस के आला अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग में जुटे हैं.

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह दादिया गांव में सहकार एवं रोजगार उत्सव का उद्घाटन भी करेंगे. यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अवसर पर हो रहा है, जिसमें सहकारिता के नवाचार, रोजगार के नए अवसर और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर कई अहम घोषणाएं की जाएंगी. यह आयोजन राजस्थान में सहकारिता, नवाचार और ग्रामीण रोजगार को एक नई दिशा देने की कोशिश है, जिसमें युवाओं को अवसर, किसानों को समर्थन और आमजन को सुरक्षा से जुड़ी सौगातें मिलेंगी.

Advertisement Box

इन योजनाओं का होगा उद्घाटन और लोकार्पण

  • अन्न भंडारण योजना के तहत निर्मित 24 गोदामों का लोकार्पण.
  • श्रीअन्न (मिलेट्स) को बढ़ावा देने के लिए 64 आउटलेट्स का वर्चुअल उद्घाटन.
  • गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत 1400 लाभार्थियों को 12 करोड़ का ऋण वितरण.
  • 2346 माइक्रो एटीएम का दुग्ध उत्पादन सहकारी समितियों को वितरण.
  • श्वेत क्रांति 2.0 पीडीसीएस ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल का लोकार्पण.
  • 100 नए पुलिस वाहनों का फ्लैग ऑफ समारोह.
  • जल संरक्षण और गरीबी मुक्त गांवों की कहानियों पर आधारित पुस्तक का विमोचन.
  • 8000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति-पत्र का वितरण.

श्वेत क्रांति 2.0 पोर्टल: कार्यक्रम में श्वेत क्रांति 2.0 पोर्टल का लोकार्पण भी होगा, जो प्राथमिक दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों के ऑनलाइन पंजीकरण के लिए तैयार किया गया है. इस पोर्टल से योजनाओं की रियल टाइम निगरानी, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व सुनिश्चित होगा. यह पोर्टल डिजिटल इंडिया विजन को ग्राम स्तर तक पहुंचाने में मदद करेगा.

श्रीअन्न को मिलेगा नया प्लेटफॉर्म: पोषण और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए श्रीअन्न (मिलेट्स) के प्रचार और बिक्री के लिए 64 आउटलेट्स का उद्घाटन किया जाएगा. ये आउटलेट्स सहकारिता से जुड़े युवाओं को स्टार्टअप का मौका देंगे और बाजार और उपभोक्ता के बीच सीधा संपर्क स्थापित करेंगे.

पुलिस विभाग को मिलेंगी 100 नई गाड़ियां: गृह मंत्रालय की ओर से जयपुर में पुलिस बेड़े के लिए 100 नई अत्याधुनिक गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई जाएगी. इससे प्रदेशभर में पुलिस की गश्त व्यवस्था और त्वरित प्रतिक्रिया में सुधार आएगा. यह कदम जन सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल माना जा रहा है.

जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि दादिया में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सभा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. सभा के दौरान सुरक्षा में 12 आईपीएस अधिकारी तैनात रहेंगे. इसके साथ ही 30 एएसपी, 60 डीएसपी, 232 इंस्पेक्टर, एसआई, एएसआई और करीब 2000 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल भी तैनात रहेंगे. इसके साथ ही आरएसी की आठ कंपनियां भी तैनात की जाएंगी. अतिरिक्त कमिश्नर (कानून-व्यवस्था) डॉ. रामेश्वर सिंह सुपरविजन कर रहे हैं.

इन जगहों पर नो पार्किंग, ट्रैफिक होगा डायवर्ट: उन्होंने बताया कि जयपुर रिंग रोड पर चाकसू से सीतारामपुरा टोल प्लाजा व रिंग रोड सर्विस रोड पर सीतारामपुरा टोल प्लाजा तक, बी-2 बाइपास से टोंक रोड जयपुर रिंग रोड तक और कार्यक्रम स्थल तक मुख्य मार्गों पर वाहनों की पार्किंग पूरी तरह से निषिद्ध रहेगी. कार्यक्रम के दौरान पैदल व्यक्तियों का अत्यधिक आवागमन एवं यातायात का दबाव होने पर सामान्य यातायात को आवश्यकतानुसार डायवर्ट कर सामानांतर मार्गों से संचालित किया जाएगा.

टोंक रोड की तरफ से आने वाले वाहनों का रूट: टोंक रोड से आने वाले वाहन टोंक रोड से रिंग रोड होते हुए रिंग रोड से वाटिका रोड रिंग रोड के ऊपर से टोल प्लाजा के पास निर्धारित स्थान से नीचे उतर कर रिंग रोड के नीचे से सामानांतर रोड पर जाकर निर्धारित पार्किंग स्थल पर पार्क हो सकेंगे.

आगरा रोड की तरफ से आने वाले वाहनों का रूट: आगरा रोड से आने वाले वाहन आगरा रोड से बगराना, रिंग रोड होते हुए रिंग रोड से वाटिका रोड रिंग रोड के ऊपर से टोल प्लाजा के पास निर्धारित स्थान से नीचे उतर कर रिंग रोड के नीचे से सामानांतर रोड पर जाकर निर्धारित पार्किंग स्थल पर पार्क हो सकेंगे.

अजमेर रोड की तरफ से आने वाले वाहनों का रूट: अजमेर रोड से आने वाले वाहन बड़ के बालाजी से नृसिंहपुरा पुलिया के बीच कट से सर्विस लेन नृसिंहपुरा पुलिया के नीचे, महिंद्रा सेज, नेवटा से रिंग रोड के ऊपर होते हुए टोल प्लाजा से पहले निर्धारित स्थान से नीचे उतर कर रिंग रोड के नीचे से सामानांतर रोड पर जाकर निर्धारित पार्किंग स्थल पर पार्क हो सकेंगे.

दिल्ली रोड की तरफ से आने वाले वाहनों का रूट: दिल्ली रोड से आने वाले वाहन चंदवाजी से एक्सप्रेस हाईवे से 200 फीट से अजमेर रोड, डीपीएस कट से आगे रिंग रोड होते हुए टोल प्लाजा से पहले निर्धारित स्थान से नीचे उतर कर रिंग रोड के नीचे से सामानांतर रोड पर जाकर निर्धारित पार्किंग स्थल पर पार्क हो सकेंगे.

सीकर रोड की तरफ से आने वाले वाहनों का रूट: सीकर रोड से आने वाले वाहन हरमाडा से 14 नंबर विश्वकर्मा, एक्सप्रेस हाईवे से 200 फीट, अजमेर रोड, डीपीएस कट से आगे रिंग रोड होते हुए टोल प्लाजा से पहले निर्धारित स्थान से नीचे उतर कर रिंग रोड के नीचे से सामानांतर रोड पर जाकर निर्धारित पार्किंग स्थल पर पार्क हो सकेंगे.

जयपुर की तरफ से आने वाले वाहनों का रूट: जयपुर रोड से आने वाले वाहन वाटिका मोड़ से वाटिका रोड, मीणा चौक, वाटिका अंडरपास से पहले दाहिने सर्विस रोड से निर्धारित पार्किंग स्थल पर पार्क हो सकेंगे.

यातायात की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी: जयपुर पुलिस और यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि इस कार्यक्रम के दौरान सामानांतर मार्गों का प्रयोग किया जाए. एम्बुलेंस और आवश्यक सेवाओं के वाहनों का निर्बाध रूप से आवागमन जारी रहेगा.

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें