राजस्थान के मौसम में बदलाव का दौर जारी है. राजस्थान में इस बार मानसून ने समय से पहले दस्तक देकर राहत पहुंचाई है. राजधानी जयपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में मानसून की पहली बारिश हो चुकी है. गुरुवार सुबह जयपुर, सीकर, करौली, नागौर सहित कई जिले में झमाझम बारिश हुई, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया. मानसून की बारिश से राज्य के कई जिलों में आम लोगों के हाल बेहाल हो गए हैं. बारिश के कारण सड़कें जलमग्न हो गई और निचले इलाकों में पानी भर गया. राहत के साथ आम लोगों के लिए मानसून की बारिश आफत भी लेकर आई है. मौसम विभाग के अनुसार, आगमी दिनों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है. वहीं गर्मी के स्तर में भी गिरावट आएगी.
मौसम विभाग द्वारा जारी डेली डाटा रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को मानसून के असर से जयपुर , सीकर, उदयपुर, डूंगरपुर, सिरोही, पाली, राजसमंद, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, बारां, बूंदी, कोटा, सवाई माधोपुर, टोंक, अजमेर, जोधपुर, करौली और धौलपुर सहित कई जिलों मे बारिश दर्ज की है. इसके अलावा राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में 46.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माउंट आबू में 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दर्ज प्रेक्षण के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 40 से 100 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई.
मुख्य शहर का अधिकतम तापमान




















