Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जयपुर के दी पैलेस स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी! बम स्क्वॉड तैनात

जयपुर एक बार फिर दहशत के साए में आ गया है। शहर के बीचों-बीच जलेब चौक स्थित ‘दी पैलेस स्कूल’ को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सोमवार सुबह स्कूल की मेल आईडी पर धमकी भरा ईमेल देखने के बाद प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। आनन-फानन में स्कूल खाली कराया गया और मौके पर डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते को तैनात किया गया।

मामला करीब सुबह 11 बजे का है, जब स्कूल प्रशासन की नजर मेल पर पड़ी। मेल रविवार को ही आया था, लेकिन स्कूल बंद होने की वजह से किसी ने उस पर ध्यान नहीं दिया। सोमवार को मेल देखते ही माणक चौक थाने और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और स्पेशल फोर्स की टीमें स्कूल पहुंचीं और पूरे कैंपस को घेर लिया गया।
बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड ने तुरंत स्कूल में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। बच्चों, स्टाफ और टीचर्स को सुरक्षित बाहर निकाला गया। स्कूल परिसर को पूरी तरह खाली करवा कर जांच शुरू की गई है। पुलिस के मुताबिक, मेल में सीधे तौर पर धमकी दी गई है कि स्कूल को बम से उड़ाया जाएगा। हालांकि मेल किसने भेजा और कहां से भेजा, इसकी जांच साइबर सेल कर रही है।

जयपुर में धमकियों का सिलसिला थम नहीं रहा

Advertisement Box

यह कोई पहला मौका नहीं है जब जयपुर में इस तरह की धमकी मिली हो। पिछले महीने 30 मई को मानसरोवर मेट्रो स्टेशन और दो कोर्ट परिसरों – जयपुर मेट्रो कोर्ट और फैमिली कोर्ट – को उड़ाने की धमकी दी गई थी। फैमिली कोर्ट को करीब चार घंटे तक खंगाला गया, जबकि मेट्रो कोर्ट की जांच के बाद परिसर को सुरक्षित बताया गया था।

इससे पहले 13, 12 और 8 मई को सवाई मानसिंह स्टेडियम को उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। 13 मई को आए मेल में तो बम धमाके की चेतावनी के साथ ही एक रेप पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग भी जोड़ी गई थी।

वहीं, 9 मई को जयपुर मेट्रो को उड़ाने की धमकी मिली थी। “ऑपरेशन सिंदूर” के नाम से आए मेल में स्टेशन और ट्रेन दोनों को उड़ाने की बात कही गई थी, लेकिन बाद में जांच में कुछ नहीं मिला।

साइबर टेरेरिज्म की आशंका, जांच में जुटी एजेंसियां

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें