Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जयपुर के इस मस्जिद में दिखा अद्भुत नजारा, महिलाओं ने बुर्के में किया योगाभ्यास, दिया यह संदेश

इंटरनेशनल योगा डे के अवसर पर राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक अनोखी और प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई. शहर के हसनपुरा इलाके में स्थित औलिया मस्जिद के परिसर में बुर्कानशीं मुस्लिम महिलाओं ने योगाभ्यास किया. यह योगाभ्यास कार्यक्रम सेंटर फॉर ह्यूमन राइट्स एंड सोशल वेलफेयर की ओर से आयोजित किया गया था.

जयपुर के औलिया मस्जिद के परिसर में बुर्कानशीं मुस्लिम महिलाओं के योगाभ्यास का निर्देशन संस्था की अध्यक्ष डॉ. सरोज खान ने किया. मस्जिद के कैंपस में लगभग पचास से अधिक मुस्लिम महिलाएं बुर्के में पूर्ण रूप से सज-धजकर योग करती हुई नजर आईं. इन महिलाओं ने अनुलोम-विलोम, कपाल भाति और योग की विभिन्न श्वास क्रियाओं का अभ्यास किया.

Advertisement Box

योग करते समय महिलाओं के चेहरे पर उत्साह और ऊर्जा स्पष्ट दिखाई दे रही थी. यह दृश्य उस सामाजिक सोच को चुनौती देता है जो योग को किसी एक वर्ग या समुदाय तक सीमित समझती है. बुर्कानशीं मुस्लिम महिलाओं ने इस अवसर पर स्पष्ट किया कि योग किसी भी जाति, धर्म या समुदाय का मोहताज नहीं है, बल्कि यह हर व्यक्ति के लिए स्वास्थ्य और मानसिक शांति का माध्यम है.

योगाभ्यास कार्यक्रम के दौरान बुर्कानशीं महिलाओं ने कहा कि वे अपने रोजमर्रा के जीवन में योग को बहुत महत्वपूर्ण मानती हैं और घर पर भी नियमित रूप से इसका अभ्यास करती हैं. उनके अनुसार योग स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए सबसे प्रभावशाली तरीका है, जिससे शरीर स्वस्थ और मन प्रसन्न रहता है.

महिलाओं ने यह भी कहा कि आज की बुर्कानशी मुस्लिम महिलाएं शिक्षा और करियर के क्षेत्र में भी बहुत आगे बढ़ चुकी हैं. महिलाएं डॉक्टर, इंजीनियर सहित विभिन्न सरकारी पदों पर कार्य रही हैं. योग का महत्व सभी जानते हैं, इसलिए योग से दूर रहना संभव नहीं. योग करने से न सिर्फ शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि यह मन को सुकून भी प्रदान करता है.

इस कार्यक्रम में एक विशेष बात यह थी कि 15 साल की युवा लड़की सायमा ने बुर्कानशी महिलाओं को योगाभ्यास कराया. सायमा ने महिलाओं को सही तरीके से योग की क्रियाएं करने में मदद की और सभी को प्रोत्साहित किया कि योग को अपने जीवन में अपनाएं.
सेंटर फॉर ह्यूमन राइट्स एंड सोशल वेलफेयर की अध्यक्ष डॉ. सरोज खान ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को लेकर योजनाएं बनाई जाएंगी ताकि समाज के विभिन्न वर्गों को योग के फायदे समझाए जा सकें और सभी को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा सके. इसके अलावा महिलाओं और युवाओं के लिए विशेष योग प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किए जाएंगे.
Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें