Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जयपुर की सड़कें बनी गड्ढों का जाल! बारिश में उभरे 6 फीट गहरे मौत के कुएं, हर रोज हादसे

जयपुर अपनी खास बसावट और लंदन जैसी चमचमाती सड़कों के लिए मशहूर है, लेकिन प्री-मॉनसून की पहली बारिश ने राजधानी के स्मार्ट सिटी और बड़े दावों की पोल खोल दी. बारिश से जयपुर की सड़कों में कई 6-6 फीट गहरे गड्ढे हो गए हैं, जो जानलेवा साबित हो रहे हैं. हर दिन लोग इन गड्ढों की वजह से दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे हैं. जयपुर की हर सड़क पर गड्ढे ऐसे चमक रहे हैं मानो चांद की सतह हो, और हल्की बारिश होते ही शहर का ट्रैफिक कछुए की गति से चलने लगता है.

मॉनसून के पहले महीने की बारिश ने जयपुर विकास प्राधिकरण, जयपुर नगर निगम और ठेकेदारों के सभी दावों की पोल खोल दी है. आम कॉलोनियों से लेकर पॉश इलाकों और बाजारों में बनी सड़कों की घटिया क्वालिटी के कारण हर जगह गड्ढे ही गड्ढे नज़र आ रहे हैं. मॉनसून से पहले सड़कों पर गाड़ियां फर्राटे से दौड़ती थीं, लेकिन बारिश के शुरू होते ही गड्ढों ने अपना असर दिखाया और लोग खरगोश की जगह कछुए की तरह रेंगते नज़र आ रहे हैं. पूरे शहर में दिन-रात लाखों लोग वाहनों से आते-जाते हैं, और कहीं न कहीं टूटी सड़कों और गड्ढों की वजह से हादसों का शिकार हो रहे हैं.
लोकल 18 ने जयपुर की सड़कों, बड़े-बड़े गड्ढों और यहां के ड्रेनेज सिस्टम को लेकर लोगों से बात की, तो उनका गुस्सा फूट पड़ा. लोगों का कहना है कि जयपुर की सड़कों की हालत इतनी खराब है कि जैसे ही आप घाट की गुणी से जयपुर में प्रवेश करते हैं, गड्ढों की शुरुआत हो जाती है.  सुबह-शाम घंटों का ट्रैफिक जाम लगता है. टूटी सड़कों और गड्ढों पर गाड़ी चलाते-चलाते लोगों की कमर में दर्द होने लगता है. घाट की गुणी में हर दिन वाहन फंसते हैं और एक्सिडेंट का खतरा बना रहता है. 

Advertisement Box

प्रशासन ने जगह-जगह पाइपलाइन और ड्रेनेज सिस्टम के चलते बड़े गड्ढे खोदे, लेकिन काम होने के बाद उन पर ध्यान नहीं दिया, जिससे अब ऐसे हालात बन गए हैं. लोगों ने बताया कि बारिश के शुरू होते ही गड्ढों और टूटी सड़कों की ऐसी हालत हो जाती है कि पता ही नहीं चलता कि जयपुर में गड्ढे हैं या फिर जयपुर ही गड्ढे में है.
गड्ढे में बाइक गिरी, आईफोन पानी में खोया
जयपुर की सबसे VIP और प्रमुख सड़कों पर गड्ढों का हाल देखा, तो स्थिति और भी भयावह थी. हाल ही में जयपुर के रविन्द्र मंच पर बनी सड़क के पास बड़े-बड़े गड्ढे बने हैं, जहां सड़क की बनावट ही ऐसी है कि हर साल मानसून में पानी भरता है. सड़क के बीचोंबीच बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जहां एक युवक खुशी-खुशी अपने घर जा रहा था, लेकिन बीच गड्ढे में बाइक गिर गई और वह घायल हो गया. गड्ढे में गिरते ही उसका आईफोन भी गड्ढे में गिर गया, जिसे वह घंटों तक ढूंढता रहा. 

गड्ढों की वजह से रोजाना हादसे हो रहे हैं
आंकड़ों के मुताबिक, पिछले दो महीनों में 30 हादसे हुए हैं, जिनके कारण तीन लोगों की जान चली गई है. जयपुर की सड़कों का हाल इतना खराब है कि सड़कों के बीचों-बीच, डिवाइडर या सर्विस रोड पर हर जगह मौत के कुएं जैसे गड्ढे खुले पड़े हैं, जिनसे लोग हर मिनट जान को जोखिम में डालकर निकलते हैं. बारिश में गड्ढे नजर नहीं आते, इसलिए सबसे ज्यादा घटनाएं उसी समय होती हैं.
Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें