Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जन आक्रोश रैली में उमड़े हजारों लोग,सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा लोकतंत्र में जनता की आवाज को नहीं दबा सकता शासन -प्रशासन

Oplus_16908288

जन आक्रोश रैली में उमड़े हजारों लोग,सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा लोकतंत्र में जनता की आवाज को नहीं दबा सकता शासन -प्रशासन
(नागौर एसपी पर अध्यापक रहते हुए दर्ज मुकदमे व स्कूल में बजवाए गौर अश्लील गानों का जिक्र हुआ )

नागौर

Advertisement Box

मंगलवार को नागौर जिला मुख्यालय पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमों व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में जन आक्रोश रैली का आयोजन हुआ,सभा में खींवसर से पूर्व विधायक नारायण बेनीवाल,मेड़ता से पूर्व विधायक इंदिरा देवी बावरी,खींवसर से रालोपा उम्मीदवार रही कनिका बेनीवाल सहित कई नेताओं ने भाषण दिए,बेनीवाल का सभा में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया,गाड़ी की छत पर बैठे बेनीवाल की झलक देखने के लिए युवाओं का हुजूम उमड़ पड़ा ,सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा आज जिले में अराजकता के हालात है,यहां के पुलिस अधीक्षक और पूर्व सांसद सहित भाजपा के नई नेता बजरी के अवैध धंधों में लिप्त है,उन्होंने हाल ही में रियां बड़ी में बजरी के मुद्दे को लेकर हुए आंदोलन का जिक्र किया और कहा हमने पहले भी एक माफिया को यहां से भगाया इसलिए यह जो अब गैंग वहां घूम रही है उसकी हैसियत क्या है,उन्होंने जिले के कार्यालयों में व्याप्त संस्थागत भ्रष्टाचार के मामलों का भी जिक्र किया,उन्होंने कहा नागौर की धरा से उठी यह चिंगारी प्रदेश में एक कड़ा संदेश लेकर जाएगी क्योंकि सत्ता से लेकर व्यवस्था परिवर्तन में नागौर व डीडवाना – कुचामन जिले की प्रदेश में बड़ी भूमिका रहती है | सांसद ने सीआरआईएफ व प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से पहले भी सड़को के कई कार्य करवाए और आने वाले दिनों में भी बड़ी सौगातें मिलेगी ,उन्होंने कहा कि आने वाले सत्र में जनता के मुद्दों को प्रखरता से उठाया जाएगा |

अभिव्यक्ति की आजादी को कुचलने का प्रयास का रही है सरकार
सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि भजनलाल हटाओ,राजस्थान बचाओ हैश टैग के साथ सरकार के खिलाफ आक्रोश प्रकट करके सोशल मीडिया पर देश में अलग नजर आने पर सरकार बौखला गईं और आरएलपी के कई कार्यकर्ताओं को नोटिश भेजे गए लेकिन अभिव्यक्ति की आजादी को कुचलने का प्रयास जो सरकार कर रही है उससे हम डरने वाले नहीं हैं

सांसद ने छात्र संघ चुनाव करवाने की मांग दोहराई और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी आरोप लगाए

मांगे नहीं माने जाने तक पड़ाव की चेतावनी

जिला परिषद के सीईओ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व खींवसर व नागौर के उपखंड अधिकारी सभा स्थल पर पहुंचे,ज्ञापन में निम्न मांगे रखी गई –
1- मेड़ता -पुष्कर व मेड़ता- रास रेलवे लाइन हेतु भूमि अवाप्ति के लिए किसानों द्वारा दी गई आपतियो का निस्तारण किये बिना ही भूमि अधिग्रहण का कार्य शुरू कर दिया व मुआवजा निर्धारण अत्यंत कम है इसलिए आपतियों का निस्तारण ग्रामीणों के साथ बैठकर निस्तारण किया जाये और मुआवजा बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा जाये |
2- जयपुर- नागौर -फलौदी की कनेक्टिविटी हेतु प्रस्तावित थार एक्स्प्रेस-वे के लिए गलत रूप से सर्वे करवाया जा रहा हैं,इस परियोजना में 60 प्रतिशत से अधिक भूमि नागौर व डीडवाना -कुचामन जिले के किसानों से अवाप्त होगी इसलिए इसके प्रस्तावित सर्वे को सार्वजानिक साझा करके आपतिया मांगी जाये |
3- नागौर जिले के डिस्कोम कर्मी किरण ,श्रीबालाजी थाना अधिकारी की गाड़ी चढ़ाकर हत्या कर देने जैसे ब्लाइंड मर्डर के अन्य सभी मामलों का खुलासा करने हेतु विशेष टीमो का गठन किया जाये |
4- नागौर जिले में खुलासे से वंचित चोरी, नकबजनी के मामलों हेतु विशेष टीमो का गठन किया जाये और विगत एक वर्ष में चोरी के ऐसे मामले जिनमे पुलिस ने बिना खुलासा किये ही एफआर दे दी,उन्हें रि-ओपन करवाया जाये |
5- अम्बुजा सीमेंट फैक्ट्री के बाहर आंदोलित लोगो की समस्या व मांग का तत्काल निस्तारण करवाया जाये |
6- जेएसडब्ल्यू सीमेंट कम्पनी के खिलाफ चल रहे ग्रामीणों के आन्दोलन का सकारात्मक समाधान निकला जाये |
7- अम्बुजा सीमेंट, जेएसडब्ल्यू सीमेंट तथा खींवसर क्षेत्र में जेके लक्ष्मी सीमेंट कम्पनियों अहित अन्य कम्पनियों / सीमेंट फैक्ट्रियो को मिली पर्यावरण अनापति की पुन: जन सुनवाई करवाकर राज्य स्तर टीम से समीक्षा करवाई जाये |
8- सोलर कम्पनियों को खेजडी व अन्य वृक्षों की कटाई करने पर प्रतिबंध लगाया जाये |
9- श्रम विभाग व समाज कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों में समाचार पत्रों तथा अन्य माध्यमो से जिला प्रशासन के संज्ञान में एक वर्ष में आई शिकायतों की जाँच एसीबी से करवाई जाये ताकि संस्थागत भ्रष्टाचार पर लगाम लगे |
10- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में लंबित क्लेम जल्द से जल्द किसानो को दिलाया जाये |
11- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बीमा कम्पनियों व दलाल-माफियाओं के साथ गठजोड़ के मामले समाचार पत्रों के माध्यम से संज्ञान में आये है, विगत पांच वर्षो में ऐसे क्लेम से जुड़े मामलों की जाँच राज्य की एजेंसी एसओजी / एसीबी से करवाई जाये |
12- पशु मेलों में पशुपालको द्वारा विक्रय किये गए पशुओं के परिवहन में आ रही समस्या का निस्तारण किया जाये |
13 – हाल ही में रियां बड़ी में बजरी माफियाओ के खिलाफ हुए आन्दोलन के
दौरान जिन लीजों के सर्वे की मांग हुई उनका मैन्युल सत्यापन भी
करवाया जाये |
14 – हाल ही में रियां बड़ी में बजरी माफियाओ के खिलाफ हुए आन्दोलन के
बाद दर्ज हुए मुकदमो की जाँच राजस्थान पुलिस के महानिदेशक के
निर्देशन में करवाई जाये |
15- सभी कृषि कनेक्शनो के लंबित ट्रांसफार्मर व अन्य सामान तत्काल
किसानों को उपलब्ध करवाया जाये |
16 -घरो में लगने वाले स्मार्ट मीटर उपभोक्ता की मर्जी के खिलाफ नहीं
लगाये जाये |
17 – नागौर संसदीय क्षेत्र में सभी किसानों को लंबित कृषि कनेक्शन शीघ्र
जारी किये जाये |
18 – लाइम स्टोन के खनन के छोटे पट्टे किसानों को उनकी खातेदारी में
देने हेतु प्रस्ताव भेजा जाये |
19 – डीएमएफटी के अंतर्गत 29 / 09 / 2023 को वित्त विभाग के अतिरिक्त
मुख्य सचिव को नागौर जिले व नागौर संसदीय क्षेत्र में 906.5 लाख
रूपये की राशि के भेजे गए विकास कार्यो के प्रस्तावों की वित्तीय स्वीकृति
तत्काल जनहित में निकाली जाये |
20 – दिनांक 06 / 06 / 2024 को श्री हनुमान बेनीवाल द्वारा बतौर खींवसर
विधायक रहते हुए विभिन्न विकास कार्यो की विधायक कोष से भेजी
गई अभिशंषाओ की जो लगभग पांच करोड़ रूपये की थी, उनकी व्यापक
जनहित को देखते हुए तत्काल उनकी वित्तीय स्वीकृति जारी की जाये |
खबर भेजे जाने तक सांसद पड़ाव डालकर बैठे रहे,उनके साथ हजारों समर्थक भी सभा स्थल पर बैठ गए,कहा सक्षम स्तर से मांगो का जब तक हल नहीं निकलेगा तब तक हम नहीं उठेंगे|

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें