Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चोरों के हौसले बुलंद…थाने से चंद मीटर की दूरी पर आधा दर्जन दुकानों के चटकाएं ताले, हजारों की नकली लेकर हुए फुर्र

चरखी दादरी : दादरी शहर में चोरों के हौसले बुलंद हैं। सिटी थाना से चंद मीटर की दूरी पर पुराना बस स्टैंड एरिया में चोरों ने बीती रात को करीब आधा दर्जन दुकानों के ताले चटकाएं और करीब 90 हजार रुपए की नकदी चोरी कर ले गए। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।

स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि बीती रात को जयभगवान, पाहवा जुट वाला, विजय आयरन स्टोर, शिव कन्फैंसरी, अनमोल बेकरी,पूर्ण स्टोर इन दुकानों में चोरी हुई है। उन्होंने बताया कि दुकानों के ताले तोड़कर गल्ले खंगाले हैं और केवल नकदी चोरी की है। चोर सामान चोरी करके नहीं ले गए हैं। दुकानदारों ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है जिसके बाद पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। चोरों द्वारा दुकानों में की गई चोरी की घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि 20 जुलाई को अलसुबह करीब 4 बजकर 40 मिनट पर दो बाइक सवार आते हैं। जिनके हाथ में लोहे की रॉड व पेचकश आदि सामान दिखाई दे रहा है। वे दुकानों के ताले तोड़कर अंदर घुसे हैं और वहां पर गल्लों से नकदी चोरी की है।

Advertisement Box

वहीं एसएचओ सन्नी कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि करीब 4 दुकानों में चोरी की घटना हुई है। दुकानदारों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और मामले की जांच की जा रही है।

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें