Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गौरीकुंड में दर्दनाक हेलिकॉप्टर हादसा: 23 महीने के बच्चे समेत 7 श्रद्धालुओं की मौत, यूपी-गुजरात-महाराष्ट्र के यात्री थे सवार

अक्षय तृतीया के दिन 30 अप्रैल से चारधाम यात्रा की शुरुआत हुई थी. इस यात्रा को शुरू हुए लगभग 45 दिन हो चुके हैं. अब तक यहां पर 4 हेलिकॉप्टर घटनाएं हो चुकी हैं. ताजा घटना आज सुबह 5:20 मिनट पर हुई. जब हेलिकॉप्टर 6 यात्रियों को लेकर केदारनाथ से गुप्तकाशी के लिए रवाना हुआ था. गौरीकुंड के पास खराब मौसम के कारण हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया. उसमें सवार सभी लोगों की मौत हो चुकी है.

उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (UCADA) के अनुसार, हेलिकॉप्टर में सवार यात्री उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के हैं. हेलिकॉप्टर श्रद्धालुओं को लेकर केदारनाथ मंदिर से गौरीकुंड के लिए उड़ा था. हेलिकॉप्टर आर्यन एविएशन कंपनी का है. मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है. हादसे में पायलट समेत 7 लोगों की मौत हो चुकी है.

Advertisement Box

23 महीने के बच्चे की मौत

गौरीकुंड के पास क्रैश हुए हेलिकॉप्टर में 23 महीने का बच्चा भी मौजूद था. उसकी भी मौत हो चुकी है. हेलिकॉप्टर के क्रैश होने के तुरंत बाद उसमें आग लग गई. यही कारण है कि लोग बच नहीं पाए. पूरे हेलिकॉप्टर का मलबा आसपास बिखरा हुआ है. घटना की जानकारी लगते ही मौके पर राहत-बचाव कार्य शुरू किया जा रहा है. हालांकि खराब मौसम बड़ी समस्या बना हुआ है. यही कारण है कि टीम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है.

केदारनाथ से गुप्तकाशी जा रहा था हेलिकॉप्टर

केदारनाथ दर्शन के लिए पहुंचे यात्रियों को वापस लेकर हेलिकॉप्टर गुप्तकाशी के लिए सुबह लगभग 5:20 मिनट पर रवाना हुआ था. वापस लौटते समय खराब मौसम के कारण हादसे का शिकार हो गया. जिस जगह हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है वह घाटी क्षेत्र हैं. पायलट की तरफ से वहां से हेलिकॉप्टर को बाहर निकालने की पूरी कोशिश की गई. इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया. घटना की जानकारी वहां मौजूद स्थानीय महिलाओं को घास काटने के दौरान लगी. जब उन्होंने पास से ही धुएं का गुबार देखा. इसके बाद प्रशासन को पूरी घटना की जानकारी दी गई.

हेलिकॉप्टर में सवार लोगों की जानकारी

  1. राजवीर (पायलट) जयपुर
  2. विक्रम रावत 45 साल बीकेटीसी निवासी रासी ऊखीमठ
  3. विनोद 66 साल, यूपी
  4. तृष्टि सिंह 19 साल, यूपी
  5. राजकुमार 41 साल, महाराष्ट्र
  6. श्रद्धा 35 साल, महाराष्ट्र
  7. काशी बालिका, 2 साल, महाराष्ट्र

8 दिन में दूसरी बड़ी घटना

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में ठीक 8 दिन पहले तकनीकी खराबी के कारण हेलिकॉप्टर की बीच सड़क पर लैंडिंग कराई गई थी. इस आसपास के क्षेत्र को भी काफी नुकसान हुआ था. हेलिकॉप्टर के पंखे से हाईवे किनारे बनी दुकान की टीन शेड भी उड़ गई थी. आसपास मौजूद लोगों ने भागकर जान बचाई थी. पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था. हादसे में पायलट को हल्की चोटें आई थीं.

हेलिकॉप्टर क्रैश में गई थी 6 लोगों की जान

रुद्रप्रयाग से पहले उत्तरकाशी के गंगनानी में भी एक हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ था. इस हादसे में भी 6 लोगों की मौत हुई थी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 7 सीटर हेलिकॉप्टर में 5 महिलाएं और पायलट रॉबिन समेत 2 पुरुष सवार थे. हेलिकॉप्टर गुजरात की अहमदाबाद बेस्ड एरोटांस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का था. इस घटना से पहले केदारनाथ मंदिर के पास ही एयर टैक्सी भी हादसे का शिकार हुई थी.

इन्हीं सब हादसों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की तरफ से हेलिकॉप्टर के कई राउंड कम किए गए थे. यही कारण है कि इन हादसों को देखते हुए लोग अब पैदल जाना पसंद कर रहे हैं.

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें