Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गाजीपुर: अंदर से लगाया टॉयलेट का दरवाजा, वहीं से फरार हो गया अपराधी… मुठभेड़ में घायल होने के बाद अस्पताल में कराया भर्ती

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस मुठभेड़ में एक अपराधी घायल हो गया था. उसके पैर में गोली लगी थी, जिसे इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया था. वह एक दिन पहले पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. इससे पहले भी वह पुलिस के अभिरक्षा से फरार हो चुका है. हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

जानकारी के मुताबिक मेडिकल कॉलेज के जिस बिल्डिंग और वार्ड में अपराधी शिवम को एडमिट कराया गया था. उस फ्लोर पर पानी की आपूर्ति ठप थी, जिसके कारण उसे तीसरे फ्लोर पर शौच के लिए लाया गया था. शिवम वहीं से अंदर से दरवाजा बंद कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. गाजीपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज के चौथे माले पर जंगीपुर पुलिस से हुई मुठभेड़ के बाद दो लूट के आरोपी जिनके पैरों में गोली लगी थी.दोनों आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Advertisement Box

अंदर से दरवाजा बंद कर हो गया फरार

इसके साथ ही तीन कांस्टेबल की 8 घंटे की शिफ्ट पर सुरक्षा के लिए ड्यूटी भी लगाई गई थी. लेकिन बदमाश शिवम चौहान शुक्रवार और शनिवार की रात में शौचालय जाने का बहाना बनाकर भाग निकला. वह चौथी मंजिल के बजाय तीसरी मंजिल पर गया और फिर अंदर से दरवाजा बंद कर वहां से फरार हो गया. शौचालय के बाहर पुलिसकर्मी उसका इंतजार करते रहे. जब काफी देर बाद भी वह नहीं निकला तब शक हुआ और खोजबीन शुरू हुई तो पता चला कि वह भाग गया है.

शौचालय में बंद थी पानी की सप्लाई

चौथी मंजिल पर दोनों बदमाशों को इलाज के लिए रखा गया था और यहां पर शौचालय में पानी की सप्लाई बंद थी, जिसके कारण सभी मरीजों को तीसरी मंजिल पर जाना पड़ रहा था और इसी का फायदा उठाकर अपराधी शिवम चौहान वहां से फरार हो गया. इससे पहले मऊ के थाना सरायलखंसी में भी शिवम किसी मामले में गिरफ्तार हुआ था और उस वक्त भी वह पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था. हालांकि बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

शिवम पर दर्ज हैं 10 मुकदमे

अपराधी शिवम चौहान मऊ के रानीपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव का रहने वाला है और उसके ऊपर 10 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मऊ जिले के रानीपुर और सराय लखंसी में तीन-तीन शहर कोतवाली और जंगीपुर में दो-दो मुकदमे दर्ज हैं. इस पर हत्या का प्रयास, लूट, अवैध हथियार रखने और धोखाधड़ी जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं.

गाजीपुर में हुई मुठभेड़ में शिवम ने अपने एक साथी के साथ जंगीपुर बाजार में ही एक सुनार की दुकान से लूट की घटना को अंजाम दिया था और फरार हो गए थे. इसके बाद से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी. पुलिस चेकिंग के दौरान यह अपने दो अन्य साथियों के साथ भाग रहा था. तभी पुलिस ने गोली चलाई थी. दो अपराधियों के पैर में गोली लगी थी, जिसमें शिवम चौहान भी शामिल था. वहीं इसका एक साथी फरार हो गया था.

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें