Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गहलोत से बोला युवक, नेता तो हर तीन माह में गाड़ी बदल लेते हैं, आपके पास तो 15 साल से यही गाड़ी है

जयपुर: सीकर के खंडेला दौरे पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को एक युवक ने रास्ते में ब्लैक रंग की डिफेंडर गाड़ी लेने की सलाह दे डाली. गहलोत रास्ते में अपनी गाड़ी रोककर कुछ युवकों से बातचीत कर रहे थे. इस दौरान एक युवक ने गहलोत से कहा कि आपको 15 साल से इसी गाड़ी में देख रहा हूं. मेरी आपसे गुजारिश है कि अबकी बार मुख्यमंत्री बनो तो ब्लैक रंग की डिफेंडर गाड़ी लेना. पूर्व मुख्यमंत्री के साथ युवक की बातचीत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने खंडेला में युवाओं की भीड़ देखकर अपनी गाड़ी रोक ली. गहलोत की गाड़ी के पास आए युवाओं में से शंभूदयाल सैनी नामक युवक ने कहा कि ब्लैक रंग की डिफेंडर गाड़ी में घूमा करो. आप पर यह गाड़ी अच्छी नहीं लगती है. 15 साल से आपको इसी गाड़ी में देख रहा हूं. इस पर गहलोत ने कहा, ‘यह गाड़ी तो बहुत अच्छी है. मैं जब मुख्यमंत्री था, तब भी इसी गाड़ी में घूमता था. अब भी इसी गाड़ी में घूमता हूं.’

Advertisement Box

तीन माह में नेता बदल लेते हैं गाड़ी: इस पर युवक ने कहा कि यह गाड़ी काफी ओल्ड फैशन हो चुकी है और युवाओं पर अच्छी नहीं लगती है. नेता तो हर 3 महीने में गाड़ी बदल देते हैं. शंभूदयाल ने कहा कि बहुत सारे नेता ऐसे हैं, जो 3 महीने में गाड़ी बदल लेते हैं. ज्यादातर नेताओं के पास डिफेंडर गाड़ी है. अबकी बार मुख्यमंत्री बनो तो ब्लैक रंग की डिफेंडर गाड़ी ही लेना. युवक ने कहा,’ मेरी शक्ल याद रख लेना, जब आप मुख्यमंत्री बनोगे तो मैं आपसे मिलने आऊंगा.’ इस पर गहलोत मुस्कुराए और फिर उन युवाओं के साथ फोटो ली.

युवाओं को देख प्राय: गाड़ी रोक लेते हैं गहलोत: पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत इन दिनों अक्सर युवाओं को देखकर अपनी गाड़ी रोक लेते हैं. पिछले महीने ही दो युवक बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे. तब भी गहलोत ने उनके पास गाड़ी रोकी और उन्हें हेलमेट पहनने की सलाह दी. इसके अलावा भी कई ऐसे मौके आए, जब गहलोत ने अपनी गाड़ी रोककर लोगों से बात की थी.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें