Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गहलोत बोले- मोदी के PM बनने के बाद देश में भय का माहौल, केंद्रीय एजेंसियां कर रही लोगों को तंग

बीकानेर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फिर जुबानी हमला बोला. गहलोत ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद देश में संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग हुआ. देश में भय का माहौल है. सीबीआई, ED, इनकम टैक्स आदि का दुरुपयोग किया जा रहा है. लोगों को कितना बेवजह तंग किया गया. ईडी टीम कई दिन लोगों के घरों में रही. महिला, बच्चों और बुजुर्गों को परेशान किया. यह तो भला हो सुप्रीम कोर्ट का, जिसने थोड़ी दखल दी तो मामूली राहत मिली. गहलोत दो दिन के दौरे पर बीकानेर आए. पूर्व सीएम बुधवार को रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से बात कर रहे थे.

तब बुलाना चाहिए था सत्र: पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के समय लोकसभा का सत्र बुलाकर देश को पूरी घटना की जानकारी देनी चाहिए थी, लेकिन तब सत्र नहीं बुलाया. विपक्ष और दूसरे दल इसकी मांग करते रहे. अब ये पिछले इतिहास को तोड़ मरोड़ कर बातें कर रहे हैं, जो ठीक नहीं है. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, तरुण गोगाई और अखिलेश यादव की सदन में उठाई बातें ध्यान देने लायक हैं.

Advertisement Box

धनकड़ के इस्तीफे पर सवाल: गहलोत ने कहा कि एक सांसद भी इस्तीफा देता है तो कारण सामने आता है, लेकिन यहां तो संवैधानिक पद पर बैठे उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा हो गया. इस्तीफा मंजूर भी हो गया, लेकिन सदन में इसके कारण को लेकर बात होनी चाहिए थी. इस मामले में कई सवाल खड़े होते हैं. पूरे देश में कई तरह की चर्चा है. गहलोत ने भजनलाल सरकार को लेकर कहा कि केवल बातों से काम नहीं चलता. डेढ़ साल में इस सरकार ने कुछ नहीं किया.

छात्रसंघ चुनाव जरूरी: गहलोत ने कहा कि हमारी सरकार के समय छात्रसंघ चुनाव स्थगित किए थे. हमें लगता था कि हमारी सरकार आएगी तो प्राथमिकता से छात्रसंघ चुनाव कराएंगे, लेकिन कांग्रेस की सरकार रिपीट नहीं हुई. अब भाजपा सरकार छात्रसंघ चुनाव नहीं कराना चाहती, क्योंकि नई शिक्षा नीति में इसे लेकर कोई बात नहीं है. देश में कई ऐसे नेता हुए हैं, जो छात्र राजनीति की उपज हैं.

विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल: गहलोत बुधवार को संविधान बचाओ रैली में शामिल होंगे. गुरुवार को बीकानेर लोकसभा के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद सभा करेंगे. इससे पहले गहलोत का बीकानेर पहुंचने पर पूर्व मंत्री बीडी कल्ला, गोविंद मेघवाल एवं भंवर सिंह भाटी समेत विभिन्न कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया.

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें