Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

खेत में पलटी निजी स्कूल की बस, 2 बच्चे घायल

डूंगरपुर: बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के संचिया सब सेंटर के पास एक प्राइवेट स्कूल की बस खेत में पलट गई. हादसे में बस में सवार 7 बच्चों में से 2 घायल हो गए, जिन्हें डूंगरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, ड्राइवर समेत अन्य बच्चों को मामूली चोटें आई हैं. बस चार दिन बाद शुक्रवार को बच्चों को लेने के लिए संचिया गांव गई थी. बस में 7 बच्चे सवार थे. बच्चों को लेकर जब बस संचिया स्वास्थ्य केंद्र पहुंची, तभी अचानक बस बेकाबू हो गई और खेत की ओर झुक गई. देखते ही देखते बस खेत में पलट गई.

कनवा चौकी इंचार्ज शिशुपाल सिंह ने बताया कि घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को बस से बाहर निकाला. दो घायल बच्चों को एंबुलेंस से डूंगरपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें इमरजेंसी में भर्ती कराया गया. वहीं, अन्य 5 बच्चों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें उनके परिजन घर ले गए. ड्राइवर नारायण को भी हल्की चोट आई, जो बच्चों के साथ अस्पताल पहुंचा.

Advertisement Box

बस ड्राइवर नारायण ने बताया कि बस का क्लच चिपक जाने से वाहन का संतुलन बिगड़ा और यह दुर्घटनाग्रस्त हो गई. कनवा चौकी इंचार्ज शिशुपाल सिंह ने बताया कि दो बच्चों और ड्राइवर को ही चोटें आई हैं, जनहानि नहीं हुई है. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. बस और ड्राइवर के लाइसेंस की जांच भी की जा रही है. उन्होंने बताया कि जिले में स्कूली बच्चों के साथ हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से सख्त निर्देश दिए गए हैं. इसके लिए विभिन्न प्रयास भी किए जा रहे हैं.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें