Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

खाजूवाला में खोद दिया एक करोड़ रु. का जिप्सम, मिट्टी डालकर जमीन समतल की

माफिया गिरोह के लोगों ने खाजूवाला के ग्राम 2 एचडब्ल्यूएम गुल्लूवाली में खातेदारी जमीन से एक करोड़ रुपए से ज्यादा का जिप्सम खोद डाला। प्रशासन की आंखों में धूल झोंकने के लिए खनन क्षेत्र में मिट्टी डालकर जमीन समतल करने का प्रयास भी किया गया है। अब पुलिस मामले की जांच करेगी।

जिले में जिप्सम माफिया सक्रिय है और लगातार अवैध खनन कर रहा है।

Advertisement Box

खाजूवाला के ग्राम 2 एचडब्ल्यूएम गुल्लूवाली में खातेदारी जमीन से मशीनें लगाकर लंबे समय से जिप्सम का अवैध खनन किया गया और एक करोड़ रुपए से ज्यादा का जिप्सम खोद डाला। खान विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि मुरब्बा नंबर 26/33 के रकबा 4.2993 में जिप्सम का अवैध खनन कर जमीन पर मिट्टी डालकर समतल करने का प्रयास किया गया है। माफिया गिरोह के लोगों ने 5175 टन जिप्सम खोद डाला जिससे सरकार को एक करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है। फोरमैन अनुरुद्वसिंह भाटी ने हलका पटवार गुल्लूवाली के पटवारी को मौके पर बुलाया और पूरी छानबीन की। बड़े पैमाने पर जिप्सम का अवैध खनन सामने आने पर मौके पर पंचनामा तैयार किया गया और खाजूवाला पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर मुकदमा दर्ज करवाया गया है। एफआईआर में बशीर खान व अन्य को नामजद किया गया है।

खाजूवाला के ग्राम 2 एचडब्ल्यूएम गुल्लूवाली में 5175 टन जिप्सम का अवैध खनन माना गया। इतने बड़े पैमाने पर जिप्सम खनन हुआ। माफिया गिरोह के लोग लंबे समय से जेसीसी चलाकर गाड़ियां भरते रहे। जिप्सम का अवैध परिवहन होता रहा और स्थानीय प्रशासन और पुलिस को पता ही नहीं चला। खाजूवाला में वन विभाग की जमीनों पर भी जमकर अवैध खनन होता रहा है।

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें