Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

खतरे में प्राइवेसी, Google AI पढ़ सकता है आपकी सारी WhatsApp चैट्स!

बेशक आपका फोन एआई फीचर्स आने के बाद पहले से ज्यादा स्मार्ट होता जा रहा है लेकिन बदलती टेक्नोलॉजी की वजह से प्राइवेसी से जुड़े खतरों को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. कुछ समय पहले Google Gemini को अपग्रेड मिला है जिसके बाद अब ये एआई टूल आपके मैसेज, फोन और यहां तक कि WhatsApp चैट्स को भी आसानी से पढ़ सकता है. पिछले हफ्ते कुछ एंड्रॉयड यूजर्स को गूगल से एक ईमेल मिला जिसमें बताया गया था कि 7 जुलाई से गूगल आपके फोन पर कुछ ऐप्स के साथ जेमिनी के इंटरैक्ट करने के तरीके में बदलाव कर रहा है.

इस ईमेल में गूगल ने कहा था कि जेमिनी जल्द ही आपके फोन, मैसेज, व्हाट्सएप इस्तेमाल करने में आपकी मदद कर सकेगा, भले ही आपने डिवाइस पर जेमिनी ऐप्स की एक्टिविटी को बंद ही क्यों न कर दिया हो. गूगल का कहना है कि जेमिनी ऐप्स आपको गूगल एआई का सीधा एक्सेस देता है और आपकी चैट आपके अकाउंट में 72 घंटों तक सेव रहती है. इसका मतलब ये हुआ है कि आपकी मर्जी हो या न हो, आपका पर्सनल डेटा जैसे व्हाट्सऐप चैट्स कंपनी के पास कुछ घंटों तक अस्थायी रूप से स्टोर रहेगा.

Advertisement Box

हालांकि यह अपडेट जेमिनी को अधिक उपयोगी बनाता है, क्योंकि एआई चैटबॉट अब आपके व्हाट्सएप मैसेज को पढ़ सकता है और आपकी ओर से जवाब भेज सकता है, लेकिन कुछ यूजर्स के लिए ये सिरदर्द बन सकता है जो नहीं चाहते हैं कि जेमिनी के पास उनकी पर्सनल चैट का एक्सेस हो.

Gemini को कैसे रोकें?

अगर आप सभी कनेक्टेड ऐप्स के लिए जेमिनी एक्टिविटी को रोकना चाहते हैं, तो अपने एंड्रॉयड फोन पर जेमिनी को ओपन करें, इसके बाद प्रोफाइल पिक्चर आइकन पर टैप करें और फिर जेमिनी ऐप्स एक्टिविटी वाले ऑप्शन पर क्लिक करें. इस बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको इस फीचर को बंद करने का ऑप्शन मिलेगा.

ध्यान देने वाली बात यह है कि इस फीचर को बंद करने के बाद भी जेमिनी ऐप्स की सेफ्टी और सिक्योरिटी बनाए रखने के लिए आपका डेटा 72 घंटे तक स्टोर रखेगा. अगर आप जेमिनी को किसी खास ऐप के डेटा तक पहुंचने से रोकना चाहते हैं, तो जेमिनी ऐप में अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करें और ऐप्स पर क्लिक करें. यहां आप चुन पाएंगे कि जेमिनी को किन ऐप्स से कनेक्ट करना चाहते हैं. इसके अलावा आप अपने फोन पर जेमिनी ऐप को बंद भी कर सकते हैं ताकि AI चैटबॉट आपके डिवाइस पर आपकी किसी भी गतिविधि को ट्रैक न कर सके.

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें