Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

क्या उद्धव और राज ठाकरे के बीच बन गई बात? कल मुंबई में एक साथ विरोध प्रदर्शन का ऐलान

महाराष्ट्र में निकाय चुनाव से पहले सियासी समीकरण बहुत तेजी से बदल रहे हैं. शिवसेना यूबीटी और मनसे के साथ आने की चर्चा भी सियासी गलियारों में जमकर चल रही है. गठबंधन को लेकर भी सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं. अब दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता एक साथ नजर आने वाले हैं. कल यानी बुधवार को मुंबई में मनसे और ठाकरे गुट की ओर से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. आइए जानते हैं कि यह विरोध प्रदर्शन किस बात के खिलाफ होगा.

मराठी की रिपोर्ट के मुताबिक, जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार, इंडिगो के अधीन आने वाली कंपनी के खिलाफ मनसे और ठाकरे समूह विरोध प्रदर्शन करेंगे. यह विरोध प्रदर्शन कल सुबह 11 बजे मुंबई में क्षेत्रीय श्रम आयुक्त के कार्यालय के सामने किया जाएगा. यह विरोध प्रदर्शन भारतीय कामगार सेना के अध्यक्ष और ठाकरे समूह के सांसद अरविंद सावंत के साथ-साथ मनसे वर्ली विभाग के अध्यक्ष की मौजूदगी में किया जाएगा.

Advertisement Box

कार्यकर्ता चाहते हैं कि दोनों नेता एक साथ आएं

जहां एक तरफ ठाकरे गुट और मनसे के एक साथ आने की चर्चाएं हैं, वहीं मनसे और शिवसेना ठाकरे गुट का यह आंदोलन सभी का ध्यान अपनी ओर खींचने वाला है. इससे पहले दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने राज और उद्धव ठाकरे के एक साथ आने की इच्छा जताई थी, जिसके बाद अब कार्यकर्ता एक साथ सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे.

ठाकरे बंधुओं के गठबंधन की चर्चा क्यों शुरू हुई?

फिल्म अभिनेता महेश मांजरेकर ने राज ठाकरे का इंटरव्यू लिया था. इस इंटरव्यू में राज से मनसे-शिवसेना गठबंधन के बारे में पूछा गया था. इसका जवाब देते हुए राज ने कहा था, ‘मुझे साथ आना मुश्किल नहीं लगता. हमारे विवाद और झगड़े महाराष्ट्र के मराठी लोगों के अस्तित्व के लिए बहुत छोटे हैं.’ इसके बाद से ही इस गठबंधन की चर्चा शुरू हो गई थी.

इसके बाद उद्धव ठाकरे ने भी सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे छोटे-मोटे विवादों को किनारे रखने के लिए तैयार हैं और महाराष्ट्र की जनता जो चाहेगी, वही होगा. इसके चलते इस गठबंधन की चर्चाओं ने और जोर पकड़ लिया. इसके बाद दोनों दलों के नेताओं के कार्यक्रमों में कुछ बैठकें भी हुईं. हालांकि, गठबंधन पर अभी तक अंतिम फैसला नहीं हुआ है.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें