Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कॉलेज पर गिरे विमान के बाद बांग्लादेश में गम का माहौल, यूनुस सरकार ने अस्पताल आने पर लगाई पाबंदी

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में सोमवार दोपहर डेढ़ बजे एयरफोर्स का एक विमान हादसे का शिकार हो गया. इसमें 22 लोगों की जान चली गई. बांग्लादेश के एविएशन इतिहास का सबसे बड़ा हादसा है. इस हादसे में 170 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. बांग्लादेश के प्रमुख सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने लोगों अस्पताल न आने की अपील की है.

मोहम्मद यूनुस ने उत्तरा में हुए बांग्लादेश वायु सेना के विमान दुर्घटना की जांच का आश्वासन दिया है. उन्होंने अस्पतालों में भीड़भाड़ न करने का अपील की है, ताकि घायलों को बेहतर इलाज मिल सके. यूनुस ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि यह एक अभूतपूर्व त्रासदी है जिसने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है.

Advertisement Box

उन्होंने पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और सभी से उनके लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया. इसके साथ ही ढाका में हुए इस हादसे के बाद सरकार ने एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है.

ऐसी त्रासदी की कल्पना नहीं की थी- युनूस

मुहम्मद यूनुस ने एक वीडियो मैसेज के जरिए इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा, “हम निश्चित रूप से जांच करेंगे, लेकिन जांच से वे पीड़ित वापस नहीं आ जाएंगे. हमने उचित उपचार के लिए जरूरी कदम उठाए हैं.

उन्होंने कहा मेरे पास शब्द नहीं हैं. मुझे समझ नहीं आ रहा कि कैसे शुरुआत करूं. मेरी तरह, पूरे देश के लोग आज स्तब्ध और सदमे में हैं. हममें से किसी ने भी ऐसी त्रासदी की कल्पना नहीं की थी. यह किसी की भी कल्पना से परे था.

अस्पतालों में अभी भी शव पहुंच रहे- युनूस

यूनुस ने कहा कि पूरा देश स्तब्ध और अवाक है. हम जो महसूस कर रहे हैं, उसे बयां करने के लिए दुःख शब्द भी कम लगता है. इस त्रासदी का सदमा अभी कम नहीं हुआ है. शव अभी भी अस्पतालों में पहुंच रहे हैं. बच्चे अभी भी अस्पतालों में मर रहे हैं.” उन्होंने आगे कहा “माता-पिता अभी भी बेसब्री से खोज रहे हैं, पूछ रहे हैं कि उनके बेटे या बेटियां कहां हैं. कुछ तो शायद उन्हें फिर कभी पहचान ही न पाएं.”

सोमवार दोपहर को हुआ था हादसा

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में जो F-7BGI बांग्लादेश एयर फोर्स (BAF) का मल्टीरोल फाइटर हादसे का शिकार हुआ है. . यह हादसा दोपहर करीब 1:30 बजे माइलस्टोन स्कूल और कॉलेज की इमारत पर हुआ. इस हादसे में अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है. करीब 170 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. इनमें 25 लोग गंभीर रूप से घायल हैं यही कारण है कि डॉक्टरों का मानना है कि आगे मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है. मरने वालों में ज्यादातर बच्चे ही शामिल हैं.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें