Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कैंडिडेट्स की पसंद में अभी पिछड़े हैं हमारे संस्थान, IIT जोधपुर 17वें, IIIT कोटा 14वें व MNIT जयपुर 7वें नंबर पर

कोटाः जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA Counselling 2025) के जरिए इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IITs), नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NITs), इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIITs) और अन्य राष्ट्रीय इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश की प्रक्रिया लगभग खत्म हो गई है. शेष बची सीटों पर सीएसएबी की काउंसलिंग होगी. राजस्थान में तीन राष्ट्रीय स्तर के इंजीनियरिंग संस्थान हैं. इनमें आईआईटी जोधपुर, एमएनआईटी जयपुर और ट्रिपल आईटी कोटा है. खास बात यह है कि दो राष्ट्रीय स्तर के संस्थान टॉप 10 प्रेफरेंस (पसंद) में शामिल नहीं है. हालांकि, एमएनआईटी जयपुर 7वें नंबर पर रही है.

एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि वर्तमान में टॉपर कैंडिडेट्स की चॉइस कंप्यूटर साइंस ब्रांच रहती है और प्राथमिकता से इसके एडमिशन के लिए छात्र लालायित भी रहते हैं. टॉपर कैंडिडेट का सपना भी आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस ब्रांच से बीटेक करना होता है. इसी कंप्यूटर साइंस ब्रांच के आधार पर राजस्थान के दो राष्ट्रीय स्तर के इंजीनियरिंग संस्थान कैंडिडेट्स के टॉप 10 प्रेफरेंस में शामिल नहीं रहे हैं. कंप्यूटर साइंस ब्रांच के आधार पर देखा जाए तो आईआईटी जोधपुर को 17वें, एमएनआईटी जयपुर 7 वां व ट्रिपल आईटी कोटा 14वें नम्बर पर चुना है. आईआईटी में जोधपुर से नीचे महज 6 हैं, एनआईटी में 25 और ट्रिपल आईटी में 10 संस्थान नीचे हैं.

Advertisement Box

23 आईआईटी में जोधपुर महज 6 से ऊपरः देव शर्मा ने बताया कि देश की 23 आईआईटी की बात की जाए तो बॉम्बे को हर बार की तरह इस बार भी प्राथमिकता मिली. कंप्यूटर साइंस ब्रांच के आधार पर देखा जाए तो आईआईटी बॉम्बे को टॉपर ने चुना है. इसके बाद प्रेफरेंस में दिल्ली, मद्रास, कानपुर, खड़गपुर, रुड़की, हैदराबाद, गुवाहाटी, वाराणसी बीएचयू, गांधीनगर, इंदौर, रोपड़, तिरुपति, पटना, मंडी और धनबाद हैं. टॉपर स्टूडेंट ने कंप्यूटर साइंस ब्रांच में जोधपुर के पहले इन 16 आईआईटी को प्रेफरेंस दी है, जबकि आईआईटी जोधपुर को 23 आईआईटी में से 17 वें स्थान पर प्राथमिकता मिली है. इससे नीचे केवल छह आईआईटी भुवनेश्वर, गोवा, भिलाई, पलक्कड़, जम्मू व धरवाड़ आईआईटी हैं.

इंदौर, रोपड़ व तिरुपति भी रही आगेः आईआईटी बॉम्बे को टॉपर जेईई एडवांस्ड की ऑल इंडिया रैंक वन वाले कैंडिडेट ने चुना है. दिल्ली को 24, मद्रास को 79, कानपुर को 147, खड़कपुर को 238, रुड़की को 275 रैंक वाले कैंडिडेट्स ने चुना है. इसी प्रकार हैदराबाद को 339, गुवाहाटी को 504, वाराणसी बीएचयू को 747, गांधीनगर 905, इंदौर 952, रोपड़ 1680, तिरुपति 1916, पटना 1954, मंडी 2096 व धनबाद को 2146 रैंक वाले कैंडिडेट ने चुना है. वहीं, आईआईटी जोधपुर को 2269 रैंक वाले कैंडिडेट ने प्रिफर किया है, जबकि इससे पहले की रैंक वाले कैंडिडेट ने दूसरी आईआईटी और उनकी ब्रांचेस को चुन लिया है.

आईआईटी जोधपुर को 2269 रैंक वाले ने चुनाः आईआईटी जोधपुर में कंप्यूटर साइंस को ही सबसे पहले कैंडिडेट ने चुना है, जिसकी रैंक 2269 है. इसके बाद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डाटा साइंस के कोर्स में 3049 रैंक वाले ने चुना है. इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग को 4392, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 5270, मैकेनिकल 7550, केमिकल इंजीनियरिंग 9595, इसके बाद बैचलर ऑफ साइंस में फिजिक्स कोर्स में 11193 रैंक वाले ने चुन लिया है. इसके बाद मटेरियल इंजीनियरिंग में 11659, सिविल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग में 11662, बायो इंजीनियरिंग में 13106 रैंक वाले ने एडमिशन लिया है. बैचलर ऑफ साइंस में केमिस्ट्री के कोर्स में 14939 रैंक वाले कैंडिडेट ने प्रेफरेंस दी है. आईआईटी जोधपुर में लास्ट एडमिशन बीटेक कोर्स में 15278 रैंक पर हुआ है, जबकि आईआईटी में बीटेक एडमिशन की क्लोजिंग रैंक 18156 रैंक है

JEE MAIN की 3027 रैंक पर MNIT को चुनाः देव शर्मा ने बताया कि एमएनआईटी में एडमिशन जेईई मेन की रैंक के आधार पर होता है. जयपुर में मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी स्थित है. कैंडिडेट ने इसे ठीक ठीक प्राथमिकता दी है. यहां पर ऑल इंडिया रैंक 3027 वाले कैंडिडेट ने भी कंप्यूटर साइंस ब्रांच को चुना है, हालांकि सभी ट्रिपल आईटी की बात की जाए तो यह सातवें नंबर पर रही है. सबसे पहली प्राथमिकता तिरुचिरापल्ली को मिली है. इसके बाद सूरतकल, वारंगल, दिल्ली, राउरकेला व इलाहाबाद आगे रही है, जबकि जयपुर से पीछे 25 एनआईटी रही है. इनमें कालीकट, नागपुर, भोपाल, पटना, सिलचर व जालंधर सहित 25 शामिल हैं. एनआईटी में लास्ट एडमिशन जेईई मेन 38003 रैंक पर हुआ है, जबकि एनआईटी में बीटेक एडमिशन की क्लोजिंग रैंक 61897 है.

ट्रिपल आईटी में 36737 AIR पर भी मिला प्रवेशः देव शर्मा ने बताया कि देश की 24 ट्रिपल आईटी की बात की जाए तो राजस्थान की कोटा ट्रिपल आईटी की प्रेफरेंस 14 वें नंबर पर आई है. यहां पर जेईई मेन की 15209 रैंक वाले कैंडिडेट ने एडमिशन लिया है, जबकि कोटा से पहले 13 ट्रिपल आईटी कुछ छात्रों ने प्रेफरेंस दी है. इनमें तिरुचिरापल्ली, ग्वालियर, रायचूर कर्नाटक, कांचीपुरम, जबलपुर, भोपाल, धारवाड़, पुणे, नागपुर, वडोदरा, चित्तूर, कोट्टायम शामिल है. कोटा ट्रिपल आईटी की क्लोजिंग रैंक 36737 रही है. इसमें इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में एडमिशन कैंडिडेट ने लिया है, जबकि ट्रिपल आईटी में क्लोजिंग रैंक 69257 है.

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें