Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का बड़ा बयान जल्द आएगा देशव्यापी कानून, नकली खाद और कीटनाशकों पर लगेगी रोक

जयपुर : राजस्थान में नकली खाद, घटिया बीज और जहरीले कीटनाशकों के खिलाफ राज्य सरकार ने सख्त अभियान चलाया है. राज्य के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने बताया कि हाल ही में विभाग द्वारा प्रदेशभर में एक विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें नकली उर्वरक, घटिया किस्म के बीज और अवैध कीटनाशकों को जब्त किया गया. उन्होंने यह भी बताया कि इस दौरान एक फर्जी बायोडीजल बनाने वाले प्लांट का भी भंडाफोड़ किया गया, जो किसानों और वाहन मालिकों की सेहत और संपत्ति के लिए गंभीर खतरा बन सकता था.

केंद्र से सख्त कानून की मांग : मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा, कि उन्होंने हाल ही में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की और उनसे आग्रह किया कि नकली खाद, बीज और कीटनाशकों के खिलाफ सख्त और प्रभावी कानून बनाए जाएं. इस तरह की गतिविधियां न केवल किसानों की मेहनत पर पानी फेरती हैं, बल्कि देश की खाद्य सुरक्षा के लिए भी खतरा हैं. उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने इस मांग को गंभीरता से लिया है और आश्वासन दिया है कि इस विषय पर कानून बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. जल्द ही संसद में नकली कृषि उत्पादों के विरुद्ध एक सशक्त कानून लाया जाएगा.

Advertisement Box

किसानों की मेहनत के साथ धोखा : कृषि मंत्री डॉ. मीणा ने कहा कि नकली खाद और बीज से फसल खराब हो जाती है और किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है. कीटनाशकों में मिलावट से न केवल फसलें बर्बाद होती हैं, बल्कि मिट्टी की गुणवत्ता भी प्रभावित होती है. उन्होंने कहा कि ये सभी गलत गतिविधियां किसानों की मेहनत और भविष्य के साथ धोखा हैं. राज्य सरकार इस विषय पर पूरी तरह सख्त है और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

बायोडीजल प्लांट पर विशेष नजर : उन्होंने यह भी कहा कि नकली बायोडीजल का निर्माण और बिक्री पर्यावरण और वाहनों के लिए खतरनाक है. इस विषय पर हमने एक विशेष रिपोर्ट तैयार कर केंद्र को भेजी है, जिसमें बायोडीजल के नाम पर हो रही धोखाधड़ी के प्रमाण शामिल हैं.

कृषि मंत्री मीणा ने बताया कि राज्य सरकार अब नकली कृषि उत्पादों के खिलाफ एक स्थायी निगरानी तंत्र भी विकसित करने पर विचार कर रही है. जल्द ही राज्य में फास्ट-ट्रैक कोर्ट के माध्यम से ऐसे मामलों का त्वरित निपटारा भी संभव हो सकेगा. साथ ही उन्होंने यह दावा भी किया कि राजस्थान में नकली कृषि उत्पादों पर राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाया है. केंद्रीय मंत्री से बातचीत के बाद अब उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इस मुद्दे पर देशव्यापी कानून आएगा, जिससे किसानों को राहत और धोखेबाजों को कड़ी सजा मिल सकेगी.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें