Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कुरुक्षेत्र में बाबा रामदेव-CM ने किया योग, सैनी बोले- प्रदेश में इस साल 100 और व्यायामशालाएं खोली जाएगी

हरियाणा : आज यानी 21 जून को 11 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस देश और दुनिया में मनाया जा रहा है। वहीं हरियाणा के कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर स्थित पुरुषोत्तमपुरा बाग में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में योग गुरू बाबा रामदेव और CM नायब सिंह सैनी ने योग किया। कार्यक्रम में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मंत्री आरती राव और सांसद नवीन जिंदल भी मौजूद रहे।

सीएम सैनी ने योग गुरू स्वामी रामदेव का आभार किया प्रकट

Advertisement Box

योग करने के बाद CM सैनी ने कहा कि हम सबके लिए आज बहुत ही गौरव का दिन है। कुरुक्षेत्र में लाखों की संख्या में लोग इस दिवस को पर्व के रूप में मना रहे हैं। मैं इसके लिए योग गुरू स्वामी रामदेव का आभार प्रकट करता हूं। मैं हरियाणा की ओर से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री को साधुवाद देता हूं।

इस साल 100 और योग एवं व्यायामशालाएं खोली जाएंगी- सीएम सैनी 

CM ने कहा कि मैं श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय ध्यान केंद्र के लिए एक हॉल की घोषणा करता हूं। हरियाणा के विश्वविद्यालयों में योग लेखन प्रोत्साहन योजना लागू की जाएगी। इसके तहत हर साल उत्कृष्ट लेखकों को राज्य सम्मान दिया जाएगा। प्रदेश में 883 योग एवं व्यायामशालाएं खोली गई हैं, इस साल 100 और योग एवं व्यायामशालाएं खोली जाएंगी। सभी सरकारी स्कूलों में योग प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जाएगा। प्रदेश के विश्वविद्यालय और कॉलेजों में योग के पाठ्यक्रमों को लागू किया जाएगा। 40 योग कोचों की नियुक्ति की जाएगी। आज से प्रदेश के सभी कॉलेजों में पांच मिनट का योग ब्रेक भी शुरू किया जाएगा। वहीं हिसार में विधायक सावित्री जिंदल ने कुर्सी पर बैठकर योग किया।

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें