Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कारगिल युद्ध में बीएसएफ की रही अहम भूमिका, डीआईजी राठौड़ ने साझा की शौर्यगाथा

जैसलमेर: आज देशभर में कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है. 1999 में इसी दिन भारत ने दुश्मन देश पर विजय प्राप्त कर कारगिल की चोटियों पर तिरंगा फहराया था. इस ऐतिहासिक युद्ध में भारतीय सेना की भूमिका प्रमुख रही. वहीं, सीमा सुरक्षा बल (BSF) का योगदान भी खासा योगदान रहा. जैसलमेर नॉर्थ सेक्टर में तैनात बीएसएफ के डीआईजी योगेंद्र सिंह राठौड़, जो युद्ध के समय चैन्निगुल सेक्टर में डिप्टी कमांडेंट के पद पर कार्यरत थे, उन्होंने शनिवार को उस दौर की यादें साझा की.

डीआईजी राठौड़ ने बताया कि, ‘कारगिल के ऊंचे और दुर्गम इलाकों में बीएसएफ के जवानों ने सेना के साथ कदम से कदम मिलाकर कार्य किया. हमारी जिम्मेदारी थी कि अग्रिम मोर्चों तक हर प्रकार की रसद और सुरक्षा पहुंचाई जाए.’ उन्होंने कहा कि बीएसएफ ने दुश्मन की गतिविधियों पर गहरी नजर रखी और खुफिया सूचनाएं सेना को उपलब्ध कराईं, जिससे समय पर जवाबी कार्रवाई की जा सकी. बीएसएफ का एक और बड़ा योगदान सीमावर्ती गांवों के नागरिकों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने और स्थानीय समन्वय बनाए रखने में रहा. जम्मू-कश्मीर के संवेदनशील इलाकों में तैनात बीएसएफ ने न सिर्फ मोर्चों की निगरानी की, बल्कि नागरिकों को सुरक्षित रखने की भी जिम्मेदारी निभाई.

Advertisement Box

डीआईजी राठौड़ ने कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान बीएसएफ की बटालियनें न केवल नियंत्रण रेखा पर तैनात रहीं, बल्कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी चौकसी बढ़ा दी थी. कारगिल की जीत सिर्फ हथियारों की नहीं, बल्कि हमारे साहस, धैर्य और राष्ट्रभक्ति की जीत थी. बीएसएफ को गर्व है कि उसने इस युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. कारगिल विजय दिवस पर देश उन सभी वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करता है जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की रक्षा की. साथ ही उन गुमनाम जवानों को भी याद करता है जिन्होंने पर्दे के पीछे रहकर इस जीत की नींव रखी.
Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें