Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कल 1 व 31 को 2 शिफ्टों में होगा एच.टैट का पेपर, ड्यूटी में कोताही बरतने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

भिवानी : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा आगामी 30 व 31 जुलाई, 2025 को आयोजित की जाने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एच.टैट) के नकल विहीन व सुव्यवस्थित संचालन हेतु शिक्षा बोर्ड द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले सभी उम्मीदवारों की मैटल डिटेक्टर के माध्यम से फ्रिस्किंग होगी और बायोमैट्रिक सत्यापन किया जाएगा। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या असामाजिक गतिविधियों से बचने के लिए सी.सी.टी.वी. कैमरों के माध्यम से बोर्ड मुख्यालय पर स्थापित हाईटैक कंमाड एंड कंट्रोल सेंटर से परीक्षा केंद्रों की लाइव निगरानी की जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (ए.आई.) सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों के आसपास पुलिस तैनात रहेगी।

उन्होंने बताया कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे परीक्षा दौरान अपना पहचान पत्र पहनना सुनिश्चित करें तथा बोर्ड द्वारा जारी किए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें और परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए हर संभव प्रयास करें। बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि नकल व अन्य अनियमितताओं पर सख्ती से रोक लगाने के लिए लगभग 220 प्रभावशाली उडनदस्तों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी परीक्षा केंद्र पर कोई अभ्यर्थी या अधिकारी/कर्मचारी किसी प्रकार की धोखाधड़ी, गड़बड़ी या अपराध में संलिप्त पाया गया तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement Box

4 लाख अभ्यर्थी 673 केंद्रों में देंगे परीक्षा

परीक्षा में प्रदेश भर में 4 लाख से अधिक अभ्यर्थी 673 परीक्षा केंद्रों पर प्रविष्ट होंगे। लैबल-3 (पी.जी.टी.) की परीक्षा 30 जुलाई (बुधवार) को सार्य 3 से 5.30 बजे तक संचालित होगी। लैवल-2 (टी.जी.टी.) की परीक्षा 31 जुलाई (वीरवार) को प्रात 10 से 12.30 बजे तक संचालित होगी। इसी दिन यानि 31 जुलाई (वीरवार) को सायं 3 से 5.30 बजे तक लैवल-1 (पी.आर.टी.) की परीक्षा संचालित होगी।

जींद के एक परीक्षा केंद्र का नाम बदला

एच.टैट. का संचालन करवाने के लिए जींद में स्थापित किए परीक्षा केंद्र के विद्यालय के नाम में बदलाव किया गया। इसके तहत जींद के गुरु द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल गांव मनोहरपुर के स्थान पर स्कॉलर्स इंटरनैशनल स्कूल मनोहरपुर किया गया है। इसलिए बोर्ड सचिव ने परीक्षार्थियों से कहा कि वे अपने प्रवेश पत्र को दोबारा डाऊनलोड करें।

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें