Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कलयुगी बेटे की करतूत! कोटा में मां को चप्पल से पीटता दिखा; भेजा गया जेल

राजस्थान के कोटा जिले में कलयुगी बेटे की शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। कलयुगी बेटा अपनी मां को बुरी तरह से मारपीट करता हुआ नजर आ रहा है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके साथ चप्पल भी बरसाता हुआ साफ तौर पर दिख रहा है। वहीं कमरे में उस समय परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद हैं, जो कि जोर-जोर से चिल्ला रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद अब पुलिस ने सख्त एक्शन लेते हुए आरोपी बेटे दीपू मेहरा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला शहर के अनंतपुरा थाना क्षेत्र में सामने आया है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

इस मामले पर बात करते हुए पीड़िता मां संतोष बाई ने बताया कि वह ओम ग्रीन में मेडोज में बेटी और परिवार के साथ रहती है। 20 जुलाई को महिला का बेटा दीपू मेहरा घर आकर गेट को जोर-जोर से लात मारने लगा और गेट तोड़ दिया। अंदर घुसते ही उसने तोड़फोड़ शुरू कर दी और संतोष बाई को मारना पीटना शुरू कर दिया। यहां तक कि उसने चप्पल से भी अपनी मां को बुरी तरह से मारा। कमरे में मौजूद अन्य लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और पुलिस को दे दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी दीपू को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Advertisement Box

इस मामले पर बात करते हुए एएसआई उदय सिंह ने बताया कि वायरल हुए वीडियो को रिकॉर्ड में ले लिया गया है। जो कि पीड़ित पक्ष की तरफ से उपलब्ध करवाया गया है। जिसमें दीपू अपनी मां को बुरी तरह से मारता-पीटता हुआ नजर आ रहा है। आरोपी के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने की धारा में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें