Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ओमान से किया चूरू की युवती का ब्रेन वॉश:घर से रुपए और गहने लेकर पहुंची दिल्ली एयरपोर्ट, उड़ान भरने से पहले पुलिस ने किया डिटेन

चूरू जिले के तारानगर से घर से भागी युवती को पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से डिटेन किया है। युवती सोशल मीडिया के जरिए ओमान में रहने वाले मोहम्मद इस्लाम के सम्पर्क में थी। मोहम्मद इस्लाम ने युवती को अच्छी लाइफ स्टाइल और हाई प्रोफाइल जिंदगी जीने का झांसा देकर ब्रेन वॉश किया था। आरोपी ने ही खुद युवती का तीन महीने पहले पासपोर्ट बनवाया था। आरोपी का इरादा युवती को ओमान के मस्कट में ले जाकर बेचने का था।

युवती को ओमान बुलाया एसपी जय यादव ने बताया कि तारानगर की 18 वर्षीय युवती को सोशल मीडिया के जरिए मो. इस्लाम ने अपने जाल में फंसा लिया। इसके बाद उसने युवती को ओमान आने के लिए कहा। युवती ने अपने घर में झूठ बोलकर तीन-चार महीने पहले पासपोर्ट बना लिया। इनकी प्लानिंग लंबे समय से चल रही थी। युवक मो. इस्लाम ओमान के मस्कट में रहता है। उसने युवती से अपने घर से सोना-चांदी के गहने और रुपए चोरी कर साथ में लाने के लिए कहा।

Advertisement Box

एयरपोर्ट तक आने के लिए गाड़ी की व्यवस्था की एसपी ने बताया कि युवक ने घर से एयरपोर्ट तक आने के लिए गाड़ी और सारी व्यवस्था की। वहीं ओमान एयरपोर्ट पर लेने के लिए आने की बात कही। युवती इसके झांसे में फंस गई। युवती रविवार को घर से सोने-चांदी के गहने और एक लाख रुपए लेकर युवक के कहे अनुसार दिल्ली एयरपोर्ट तक पहुंची। युवती ने एयरपोर्ट पर अपना इमिग्रेशन भी करवा लिया।

एसपी ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पुलिस को पता चला कि युवती ओमान जा रही है। युवती के परिजनों को पता चला कि युवक द्वारा युवती को फंसा लिया गया हैं। एसपी यादव ने कहा कि तारानगर से दिल्ली पहुंचने तक चार से पांच घंटे लग जाते और हमारे पास केवल दो घंटे थे। उसकी शाम सात बजे की फ्लाइट थी।

फ्लाइट में बैठने वाली लाइन से किया डिटेन एसपी ने बताया कि हमारी टीम ने तुरंत दिल्ली एयरपोर्ट एसीपी से संपर्क किया। एसीपी ने ईमेल भेजने के लिए कहा। जिसके बाद एयरपोर्ट एसएचओ से हमारा संपर्क हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत संपर्क कर लिया गया। हमारी ओर से यहां से ऑफिशियल ईमेल भी करवा दिया गया। युवती फ्लाइट में बैठने वाली लाइन में लगी हुई थी। उसी समय वहां पर दिल्ली पुलिस ने युवती को डिटेन कर लिया। युवती को वापस लेने के लिए हमारी टीम भी पहुंच गई। टीम युवती को डिटेन कर वापस ले आई।

युवती को तस्करों के चंगुल से बचाया एसपी ने बताया कि युवती फ्लाइट में बैठ जाती और ओमान चली जाती। संभवतया जिस युवक ने युवती को फंसाया था। उसके साथ या युवती को बेच दिया जाता या मानव तस्करी में लिप्त करवाया जाता। युवती के साथ बहुत बड़ी घटना हो सकती थी, लेकिन हमारी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर युवती को तस्करों के चंगुल से बचा लिया। इस कार्रवाई में हमारी टीम, दिल्ली पुलिस, एयरपोर्ट दूतावास का बड़ा सहयोग रहा। इसी से ही युवती का जीवन बच पाया।

 

 

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें