Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एशियन यूथ गेम्स वॉलीबाल टीम का चयन, SMS स्टेडियम में ट्रायल, रिकॉर्ड 650 खिलाड़ियों ने लिया भाग

जयपुर: देशभर से साढ़े छह सौ से ज्यादा खिलाड़ियों ने बहरीन में होने वाले एशियन यूथ गेम्स की वॉलीबाल टीम में चयन के लिए बुधवार को सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में ट्रायल में हिस्सा लिया. एशियन यूथ गेम्स का आयोजन 19 से 31 अक्टूबर तक बहरीन के मनामा शहर में किया जाएगा.

वॉलीबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव रामानन्द चौधरी ने बताया कि इंडिया टीम के चयन ट्रायल में देशभर से रिकॉर्ड साढ़े छह सौ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. उन्होंने बताया कि पहले दिन खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन किया गया और उसके बाद देर रात तक बैट्री टेस्ट लिया गया. खिलाड़ियों का स्किल टेस्ट गुरुवार को लिया जाएगा. चौधरी ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों के लिए बाद में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसकी तिथि और स्थान की घोषणा अलग से की जाएगी. ट्रायल के दौरान राजस्थान स्पोर्ट्स काउंसिल के चेयरमैन डॉ. नीरज कुमार पवन भी मौजूद रहे.

Advertisement Box

इन्हें सौंपा ट्रायल का जिम्मा : फेडरेशन ने अंतरराष्ट्रीय कोच इंडियन आर्मी के राजेश कुमार, इंडियन रेलवे की वैशाली फडत्रे, साई के राहुल सांगवान और तमिलनाडु के प्रदीप जोन को ट्रायल का जिम्मा सौंपा है. इसके साथ ही राजस्थान के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अशोक छक्कड़ और अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी मालती चौहान को भी सहायक के रूप में जोड़ा गया है.

पुरुष वर्ग में 370 खिलाड़ी : चौधरी ने बताया कि पुरुष वर्ग में 370 खिलाड़ियों ने ट्रायल के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है. इसमें यूनिवर्सल के लिए 47, अटैकर के लिए 113, लिब्रो के लिए 85, ब्लॉकर के लिए 66 और सेंटर के लिए 59 खिलाड़ी दावेदारी पेश कर रहे हैं. इसी तरह महिला वर्ग में यूनिवर्सल के लिए 43, अटैकर के लिए 78, लिब्रो के लिए 42, ब्लॉकर के लिए 36 और सेंटर के लिए 38 खिलाड़ी ट्रायल में शामिल हैं.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें