Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ऊफान पर गोमती नदी, डूब गया आधा मंदिर, फिर भी गहरे पानी में स्टंट कर रहे बच्चे… मौत के खेल का लाइव Video

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. कई हिस्सों में नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और फसलें जलमग्न हो चुकी हैं. गोमती नदी भी उफान पर है. नदी किनारे स्थित मंदिर और कई घाट डूबे चुके हैं. इसके बावजूद बच्चे शाही पुल के ऊपर से नदी में छलांग लगाकर अपनी जान को खतरे में डाल रहे हैं, जिनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जौनपुर शहर के बीचों बीच स्थित गोमती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे स्थित बाबा गोमतेश्वर महादेव मंदिर आधा डूब चुका हैउफनती नदी में बच्चे जानलेवा स्टंट कर रहे हैं. जिलाधिकारी से इसकी शिकायत करने के बावजूद प्रशासन ने अभी तक इसपर रोक नहीं लगाई. गोमती नदी में उफान से शहर में नदी के किनारे स्थित तटीय क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. पानी अब नदी के किनारे स्थित घाटों के ऊपर से बह रहा है.

Advertisement Box

गुंबद से उफनती नदी में छलांग

ऐसे में आसपास के रिहायशी इलाकों में लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं, लेकिन इन सबके बावजूद जिला प्रशासन की नजर में गोमती नदी में सब कुछ ऑल इज वेल है. अधिकारियों की ओर से लगातार इस बात का दावा किया जा रहा है कि जिले में बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है. वायरल वीडियो में कुछ बच्चे ऐतिहासिक शाही पुल के ऊपर बने गुंबद से उफनती नदी में छलांग लगा रहे हैं. इस स्टंट के लिए बच्चे खुद रील भी शूट करा रहे हैं.

स्टंट का वीडियो हो रहा वायरल

इसके पहले भी स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर जिलाधिकारी ने कहा था कि इसपर रोक लगाने के लिए वहां पुलिस की ड्यूटी लगाई जाएगी. ताकि ऐसी गतिविधियों पर वहां रोक लगाई जा सके, लेकिन कई दिन बीतने के बावजूद बच्चों का जानलेवा स्टंट रुकने के बजाय लगातार बढ़ता जा रहा है. ऐसा तब है जब जिले के सभी अधिकारी उसी सद्भावना और शाही पुल से आ जा रहे हैं, जो गोमती नदी पर स्थित है.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें