Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उप जिला चिकित्सालय से दूरबीन पद्धति से सफल ऑपरेशन

चिकित्सा के क्षेत्र में नई उपलब्धि

श्री डूंगरगढ़ 25 जून 2025, छेलु सिंह पुत्र गुमान सिंह, जो पिछले तीन महीनों से ACL (Anterior Cruciate Ligament) इंजरी व मेनिस्कस की समस्या से पीड़ित थे, का सफल ऑपरेशन उप-जिला चिकित्सालय श्री डूंगरगढ़ में किया गया। यह ऑपरेशन आधुनिक दूरबीन तकनीक (Arthroscopy) द्वारा किया गया, जो इस अस्पताल में पहली बार सम्पन्न हुआ। यह सफलता चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में एक ऐतिहासिक कदम है, जिससे स्थानीय मरीजों को अब बड़े शहरों की बजाय अपने ही क्षेत्र में उच्चस्तरीय इलाज उपलब्ध हो सकेगा । इस जटिल ऑपरेशन को हड्डी व जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. जगदीश गोदारा एवं एनेस्थेटिक डॉ. ओ.पी. स्वामी की टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया । सामाजिक कार्यकर्ता अध्यक्ष श्रीगोपाल राठी ने डॉ जगदीश गोदारा एवं उनकी टीम को इस जटिल ऑपरेशन की उपलब्धि के लिए संपूर्ण चिकित्सा टीम को बधाई देते हुए कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में हम आमजन की सुविधाओं हेतु हर प्रकार से सहयोग करने हेतु हमेशा तत्पर है ।

Advertisement Box

निर्मल कुमार पुगलिया, सुशील सेरडिया, ललित बाहेती, संजय करवा, सुरेश भादानी ने चिकित्सकों की इस जटिल उपलब्धि के लिए बधाई दी ।

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें